फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How the India EU FTA could redefine Indias premium car landscape

INDIA-EU FTA: यूरोपीय संघ के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से प्रीमियम कारें होंगी सस्ती, 10-15% हो सकता है आयात कर

Tue, 18 Nov 2025 07:13 PM IST
सुयश पांडेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Tue, 18 Nov 2025 07:13 PM IST
सार

भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) सफल रहा, तो ये भारत की लग्जरी और प्रीमियम कार बाजार की दिशा-निर्देश तय कर सकता है आयात करों में एक छोटी कटौती भी गाड़ी के ऑन-रोड कीमत को 25-35% तक कम कर सकता है।

 

विज्ञापन
How the India EU FTA could redefine Indias premium car landscape
भारत और यूरोपीय संघ। (प्रतीकात्मक तस्वीर)) - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

कई वर्षों से भारत ने अपनी ऑटोमोबाइल उद्योग को उच्च आयात शुल्क से संरक्षित रखा है। अगर भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) सूझ-बूझ से लागू हुआ, तो ये भारत में प्रीमियम कार बाजार का अनुभव और दुनिया में भारत की छवि को पूरी तरह बदल के रख देगा।

अभी भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर जो बातचीत हो रही है, वो भारत की लग्जरी और प्रीमियम कार बाजार की दिशा-निर्देश तय कर सकता है। इस डील का सबसे बड़ा असर ये होगा कि भारत में लग्जरी कारें कैसे आयात होंगी, उनका मूल्य निर्धारण कैसे होगा और लोग उन्हें कैसे अनुभव करेंगे ये सभी चीजें तय हो सकती हैं। अगर आयात कर में बड़ी कटौती और प्रक्रिया आसान हुई, तो पोर्शे, लैंड रोवर, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज और ऑडी जैसी ब्रांड्स और भारतीय खरिदारों के लिए ये गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

विज्ञापन


अभी तक भारत में आयात कर दुनिया में सबसे ज्यादा रहा है, कई बार तो ये 100% तक भी रहा है। इसी वजह से यूरोप में 80 लाख रुपए की पोर्शे केयेन भारत में 1.5 करोड़ रुपए से ज्यादा की पड़ती है। अगर ये ट्रेड एग्रीमेंट सफलतापूर्वक लागू हुआ तो आयात कर 10-15% तक आ सकता है। आयात करों में एक छोटी कटौती भी गाड़ी के ऑन-रोड कीमत को 25-35% तक कम कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट लॉजिस्टिक्स से तेज होगा आयात

अभी कंपलीटली बिल्डअप (CBU) कारें विदेशों से भारत में आयात करने में बहुत समय लगता है। इतनी देरी का मुख्य कारण दस्तावेजीकरण, सीमा शुल्क में देरी और अप्रत्याशित निकासी है। FTA के बाद दोनों देश सुव्यवस्थित प्रक्रिया, तेजी से निकासी और डिजिटल दस्तावेजीकरण पर साथ काम कर सकते हैं। इससे यूरोपियन प्रोडक्शन सीधे भारत की मांग से जुड़ जाएगा।

प्रतियोगिता बढ़ेगी तो ग्राहक को मिलेगा फायदा

जब कीमत की बाधा नहीं होगी तो तो बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी, जैगुआर लैंड रोवर और पोर्शे के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इससे ग्राहक का अनुभव और सेवा में नवाचार दोनों अच्छा होगा। छोटे यूरोपियन ब्रांड्स जैसे अल्फा रोमियो, डीएस ऑटोमोबाइल्स या कुपरा भी भारत को नया बाजार मान के अपने कदम रख सकते हैं।

कम आयात शुल्क से स्थानीय विनिर्माण को नहीं होगा नुकसान

कई लोग सोचते हैं कि कम आयात शुल्क से लोकल मैन्युफैक्चरिंग या स्थानीय विनिर्माण को नुकसान होगा। लेकिन असल में FTA उल्टा असर कर सकता है। यूरोपियन ब्रांड्स को 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' फॉलो करने होंगे, जिससे स्थानीय सोर्सिंग और भारतीय आपूर्तिकर्ता के साथ करार बढ़ेगा। नए जॉइंट वेंचर्स और कुछ प्रीमियम मॉडल्स भारत में असेंबल हो सकते हैं।

मेट्रो शहरों से बाहर भी फैल सकेगा लग्जरी कार बाजार का नेटवर्क

कीमत कम होने से लग्जरी कारों का बाजार मेट्रो शहरों से बाहर भी फैलेगा। इससे सर्विस नेटवर्क बढ़ेंगे, पूर्व स्वामित्व वाली लग्जरी कारों की ग्रोथ होगी और ऑटो फाइनेंसिंग आसान होगी। लग्जरी कार खरीदना अब सिर्फ लोगों का सपना नहीं वास्तविकता बन सकेगी।

2030 का विजन

अभी जो लग्जरी कार बाजार कुल बिक्री का सिर्फ 1-1.5% है, 2030 तक कुल बिक्री का 4-5% हिस्सा हो सकेंगी। मर्सिडीज एएमजी, बीएमडब्ल्यू एम और पोर्शे ईवी ग्लोबल प्राइसिंग के दुनियाभर में जिस कीमत में मिलती हैं उसी कीमत में भारत के अंदर मिल सकेंगी। भारत से प्रीमियम मॉडल्स साउथ-ईस्ट एशिया एक्सपोर्ट होंगे। लोकल सप्लायर्स यूरोपियन ब्रांड्स को हाई-टेक सॉफ्टवेयर और कंपोनेंट्स देंगे। ये सिर्फ ट्रेड डील नहीं भारत का एक इंडस्ट्रियल ट्रांसफॉर्मेशन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed