फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how safe is it to get car serviced in the rain

Car Service: बरसात के दौरान करवानी चाहिए कार की सर्विस? नुकसान से बचने के लिए जरूर जानें

Mon, 19 Aug 2024 03:43 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 03:43 PM IST
सार

बरसात के समय कार की सर्विस करवाने से पहले इस खबर को पढ़ लीजिए। बहुत कम लोग जानते हैं कि आखिर क्यों बारिश में कार की सर्विस नहीं करवानी चाहिए। इस आर्टिकल में जानिए क्या है इसके पीछे के कारण। 

विज्ञापन
how safe is it to get car serviced in the rain
Car Service - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देश में कारों की मांग और ब्रिकी काफी तेजी से बढ़ रही है। मगर अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है कि कार की सर्विस कब करवानी चाहिए। इस समय देश में मानसून का दौर चल रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या बरसात के दौरान कार की सर्विस करवानी चाहिए। यह तो आप जानते होंगे कि ज्यादातर लोग सही समय पर कार की सर्विस नहीं करवाते हैं। इस वजह से कार की परफॉर्मेस पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में कार की सर्विस बेहद जरूरी है। मगर बरसात में कार की सर्विस करवाना थोड़ा कठिन हो जाता है। 

विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में आ सकती है दिक्कत

अगर आप बारिश के दौरान कार को सर्विस के लिए लेकर जाते हैं तो रास्ते में कार के अंदर धूल-मिट्टी और गंदगी जा सकती है। बरसात के मौसम में नमी का स्तर काफी ज्यादा हो जाता है, ऐसे में गाड़ी की सर्विस करवाने में परेशानी हो सकती है। गाड़ी के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में कुछ दिक्कत आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंडरबॉडी चेक करने में होगी परेशानी

अगर आप सोच रहे हैं कि मानसून के दौरान गाड़ी की सर्विस करवाई जाए तो आपको बता दें कि बारिश से कार के नीचे का हिस्सा काफी गंदा हो जाता है। कार के निचले हिस्से में कीचड़ लग जाता है। ऐसे में जब कार सर्विस के लिए कार मैकेनिक के पास पहुंचती है तो कार की अंडरबॉडी को चेक करने में समस्या होती है। 

विज्ञापन

पेंटिंग और बॉडीवर्क में आएगी दिक्कत

काफी कार मालिक बारिश के दौरान कार सर्विस करवाते हैं तो उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। दरअसल, बारिश के दौरान कार की पेंटिंग और बॉडीवर्क में कई तरह की समस्याएं आती हैं। बरसात के दौरान नमी और और खराब मौसम कार के बॉडीवर्क को बिगाड़ सकता है। 

बारिश बिगाड़ सकती है एंटी रस्ट का काम

अगर बरसात के दौरान कार की सर्विस करवाई तो इससे एंटी रस्ट तकनीक का बुरा हाल हो सकता है। मानसून में किसी भी समय पर बारिश हो सकती है। ऐसे में एंटी रस्ट तकनीक का सारा काम खराब हो सकता है। नमी और बरसात का पानी एंटी रस्ट काम को बिगाड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed