फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how many times traffic police can challan in a day repeat offending

Traffic Challan: दो, तीन या पांच, एक दिन में कितनी बार कट सकता है ट्रैफिक चालान?

Mon, 14 Jul 2025 06:27 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 06:27 PM IST
सार

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर एक दिन में एक बार ही चालान कट सकता है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
how many times traffic police can challan in a day repeat offending
ट्रैफिक चालान - फोटो : AI

विस्तार

कई लोग सोचते हैं कि एक दिन में एक बार ही ट्रैफिक चालान कट सकता है। इस गलतफहमी में वे बार-बार नियम तोड़ते हैं और सोचते हैं कि एक बार तो चालान भर दिया है अब फिर उसी नियम के उल्लंघन के लिए दोबारा चालान नहीं भरना पड़ेगा।
विज्ञापन


आपको बता दें कि एक दिन में आपका कितनी बार चालान कट सकता है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने किस तरह के ट्रैफिक नियम का उल्लंघन किया है। दरअसल, मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान अलग-अलग स्थितियों के अनुसार लागू होता है। आइये जानते हैं एक दिन में बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर कितनी बार चालान काटा जा सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कार का दरवाजा खोलते समय इस गलती से हो सकता है भयानक एक्सीडेंट, जानें क्या है सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी गलती पर एक बार ही कटता है चालान
मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुछ नियम ऐसे हैं, जिनके उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस दिन में एक बार ही चालान कट सकती है। इनमें वो गलतियां शामिल होती हैं जिन्हें तुरंत ठीक नहीं किया जा सकता। जैसे कि अगर आपका चालान हेलमेट नहीं पहनने के कारण कटा है तो दिन में एक बार चालान कटने के बाद उसी गलती के लिए कोई दूसरी ट्रैफिक पुलिस चालान नहीं काट सकती। इसमें बिना हेलमेट के बाइक चलाने के अलावा लाइसेंस, बीमा या प्रदूषण नियंत्रण दस्तावेजों का अवधिपार होने जैसे उल्लंघन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: इंडियन मार्केट की पांच ऐसी बाइक जिन्हें लोग कहते हैं लीजेंड, दशकों बाद भी कम नहीं हुआ जलवा

इन गलतियों के लिए कई बार कट सकता है चालान
हालांकि, कुछ ऐसी गलतियां भी हैं जिन्हें आप एक दिन में जितनी बार दोहराएंगे उतनी बार आपका चालान कटेगा। जैसे कि अगर आप सड़क पर बार-बार स्पीड लिमिट पार करते हुए पकड़े जाते हैं तो हर बार चालान कट सकता है। इसके अलावा फोन पर बात करते हुए ड्राइव करने पर और सीट बेल्ट न पहनने पर भी आप एक दिन में जितनी बार पकड़े जाएंगे उतनी बार आपका चालान काटेगा। कानून की नजर में ये जानबूझकर की गई गलतियां होती हैं जन्हें तुरंत सुधारा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed