जापानी कार कंपनी होंडा जल्द ही भारतीय बाजार में नया एक्टिवा ला सकती है। एक्टिवा 7जी में मौजूदा वर्जन के मुकाबले कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। हम इस खबर में बता रहे हैं कि नए होंडा एक्टिवा 7जी में कंपनी की ओर से क्या बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
इंजन में होगा बदलाव?
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से जल्द ही एक्टिवा का नया वर्जन लाया जा सकता है। कंपनी एक्टिवा 7जी को भारत में पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंजन में हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी 7जी एक्टिवा में पेट्रोल इंजन के अलावा हाइब्रिड इंजन दे सकती है। इसमें 109 सीसी का हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है जिसे एक बैटरी से जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
बेहतर होगा एवरेज?
3 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर कंपनी की ओर से नए एक्टिवा 7जी में हाइब्रिड इंजन दिया जाता है तो निश्चित तौर पर स्कूटर का एवरेज काफी बेहतर हो जाएगा। हाइब्रिड के साथ ही कंपनी नए एक्टिवा में आइडल स्टार्ट/स्टॉप तकनीक को भी दे सकती है। जिससे स्कूटर थोड़ी देर खड़े रहने पर बंद हो जाएगा और क्लच दबाते ही स्टार्ट हो जाएगा। इससे भी एवरेज में सुधार होगा।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
मिलेंगे चौड़े टायर
4 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक्टिवा 7जी में मौजूदा के मुकाबले ज्यादा चौड़े टायर्स दे सकती है। बड़े व्हील्स और ज्यादा चौड़े टायर्स की बदौलत स्कूटर की हेंडलिंग में काफी सुधार हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान
मिलेगा नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
5 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टिवा 7जी में नया और बेहतर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है। मौजूदा एक्टिवा में एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाता है। लेकिन नए एक्टिवा में कंपनी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को दे सकती है। इससे ना सिर्फ दिखने में बेहतर होगा बल्कि अन्य कंपनियों के स्कूटर की तरह ही एक्टिवा भी अपडेट होगा। इसके अलावा कंपनी इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हाइब्रिड स्विच जैसे कई फीचर्स को भी ऑफर कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Water In Petrol Tank: बाइक की टंकी में भर गया है पानी, ऐसे निकालें नहीं तो होगी बड़ी परेशानी