{"_id":"627610571c453e69fb6f0649","slug":"honda-hness-cb350-features-honda-hness-cb350-price-honda-2wheelers-india-launches-ios-integration-for-its-honda-smartphone-voice-command-system-on-its-honda-hness-cb350-honda-motorcycle-and-scooter-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होंडा बाइक में वॉयस कमांड: एंड्रॉयड ऑटो के बाद Honda H'Ness अब iOS सपोर्ट के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
होंडा बाइक में वॉयस कमांड: एंड्रॉयड ऑटो के बाद Honda H'Ness अब iOS सपोर्ट के साथ हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Sat, 07 May 2022 11:53 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 07 May 2022 11:53 AM IST
सार
Honda 2Wheelers India (होंडा टूव्हीलर्स) ने अपने HNess CB350 मोटरसाइकिल के लिए अपने Honda Smartphone Voice Command (होंडा स्मार्टफोन वॉयस कमांड) सिस्टम के लिए iOS इंटीग्रेशन लॉन्च किया है।
विज्ञापन
Honda H'Ness CB 350
- फोटो : Honda Motorcycle
विस्तार
Honda 2Wheelers India (होंडा टूव्हीलर्स) ने अपने HNess CB350 मोटरसाइकिल के लिए अपने Honda Smartphone Voice Command (होंडा स्मार्टफोन वॉयस कमांड) सिस्टम के लिए iOS इंटीग्रेशन लॉन्च किया है। यह बाइक पहले सिर्फ एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम के साथ आती थी। कंपनी का होंडा स्मार्टफोन वॉयस कमांड सिस्टम ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से कनेक्ट होकर काम करता है और कॉल, मैसेज और नेविगेशन की जानकारी दिखाता है।
कितनी है कीमत
हालांकि, यह फीचर बाइक के हाई-स्पेक DLX Pro (डीएलएक्स प्रो) और Anniversary Edition (एनिवर्सरी एडिशन) ट्रिम्स पर ही उपलब्ध है। जहां DLX Pro की कीमत 2,03,179 रुपये रखी गई है, वहीं एनिवर्सरी एडिशन की कीमत 2,05,679 रुपये है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं।
विज्ञापन
कितनी है कीमत
हालांकि, यह फीचर बाइक के हाई-स्पेक DLX Pro (डीएलएक्स प्रो) और Anniversary Edition (एनिवर्सरी एडिशन) ट्रिम्स पर ही उपलब्ध है। जहां DLX Pro की कीमत 2,03,179 रुपये रखी गई है, वहीं एनिवर्सरी एडिशन की कीमत 2,05,679 रुपये है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली की हैं।
विज्ञापन
Honda H'Ness CB 350
- फोटो : Honda Motorcycle
इंजन और सस्पेंशन
HNess CB350 मोटरसाइकिल में एक 348.3cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 5,500rpm पर 21bhp की पावर और 3,000rpm पर 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। मोटरसाइकिल के हार्डवेयर किट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर स्प्रिंग और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक शामिल हैं।

Honda H’ness CB350
- फोटो : Honda Motorcycle
फीचर्स
नए iOS सपोर्ट के अलावा, मोटरसाइकिल में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें फुल-एलईडी लाइटिंग, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल, असिस्ट और स्लिपर क्लच, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंजन इनहिबिटर के साथ साइड-स्टैंड और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स मिलना जारी हैं।

Honda Activa 6G
- फोटो : Honda Motorcycle
इस बीच, होंडा ने अपने लोकप्रिय एक्टिवा 125 और एक्टिवा 6जी स्कूटरों की कीमतों में फिर बढ़ोतरी की है। दोनों स्कूटर 500 रुपये से लेकर 1,000 रुपये तक महंगे हो गए हैं। लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू हो गई है। होंडा एक्टिवा 6जी रेंज अब 71,432 रुपये से शुरू होती है, और एक्टिवा 125 की शुरुआती कीमत अब 74,989 रुपये है। दोनों कीमत एक्स-शोरूम, दिल्ली की है।