इन खूबियों से लैस होगा Honda Activa 6G, जल्द होने वाला है लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होंडा का एक्टिवा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। हर महीने कंपनी इसकी 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच देती है। यही वजह से की ग्राहकों को कुछ नया देने के लिए कंपनी हर साल एक्टिवा में बदलाव करती है। और अब होंडा लेकर आ रही है नया एक्टिवा 6G, नए एक्टिवा 6G में लुक्स में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिलेंगे, इसके फ्रंट को नया डिजाइन मिलेगा। नए ग्राफिक्स के साथ इसमें क्रोम फिनिशिंग देखने को मिलेगी। इसके अलावा इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल किया जायेगा जिसमें कई तरफ ही इनफार्मेशन देखने को मिलेंगी। वही इसकी सीट में कोई नया बदलाव नहीं मिलेगा लेकिन अंडर सीट स्टोरेज में LED लाइट के साथ मोबाइल के लिए चार्जिंग पोर्ट दिया जा सकता है। बेहतर रोशिनी के लिए इसमें इसमें LED हेडलाइट शामिल की जा सकती है।
मिलेगा बेहतर कंफर्ट
नए एक्टिवा 6G में जो बड़ा बदलाव होगा वो इसके फ्रंट सस्पेंशन में होगा, जी हां अब कंपनी इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन लगाया जायेगा ताकि राइडर को बेहतर कंफर्ट मिले सके, राइडिंग और हैंडलिंग के मामले में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन काफी बढ़िया होता है इसके रियर में। पहले की तरह स्प्रिंग लोडेड हॉइड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया जायेगा। सेफ्टी के लिए इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक्स की सुविधा मिलेगी जबकि इसके टॉप मॉडल में ब्लैक फिनिश वाले अलॉय वीइल्स मिलेंगे।
इंजन
हांलाकि अभी तक होंडा की तरफ से नये एक्टिवा 6G के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। एक्टिवा का सीधा मुकाबला TVS Jupiter से है