फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vehicle Sales: देश के किन राज्यों में है वाहनों की सबसे ज्यादा मांग, जानें टॉप-10 में शामिल है किसका नाम

Mon, 07 Aug 2023 01:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 07 Aug 2023 01:00 PM IST
सार

देश में हर महीने लाखों वाहनों की बिक्री होती है। सियाम की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच किन राज्यों में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
highest demand for vehicles in india according to siam, Uttar pradesh maharashtra tamil nadu karnataka gujarat
Honda Elevate SUV - फोटो : Honda

देश के हर राज्य में हर महीने लाखों वाहनों की बिक्री होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि सियाम की ओर से बताया गया है कि अप्रैल से जून के बीच किन राज्यों में कितने वाहनों की बिक्री हुई है।

highest demand for vehicles in india according to siam, Uttar pradesh maharashtra tamil nadu karnataka gujarat
For Reference Only - फोटो : siam
किन राज्यों में होती है सबसे ज्यादा बिक्री
सियाम की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच दस राज्यों में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च
highest demand for vehicles in india according to siam, Uttar pradesh maharashtra tamil nadu karnataka gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : siam
यात्री वाहनों की किस राज्य में सबसे ज्यादा बिक्री
सियाम की रिपोर्ट के मुताबिक यात्री वाहन सेगमेंट में अप्रैल से जून के बीच हुई कुल बिक्री की 12 फीसदी महाराष्ट्र में हुई। जिसके बाद उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी, कर्नाटक में आठ फीसदी, गुजरात में आठ फीसदी, हरियाणा में सात फीसदी, तमिलनाडु में सात फीसदी, दिल्ली में छह फीसदी, राजस्थान में पांच फीसदी, केरल में पांच फीसदी, तेलंगाना में पांच फीसदी, मध्य प्रदेश में चार फीसदी, पंजाब में तीन फीसदी, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तीन फीसदी, असम और बिहार में भी दो फीसदी की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें- Rolls Royce EV: रोल्स रॉयस ने पेश की पहली इलेक्ट्रिक कार, ताकतवर मोटर के साथ मिलेगी इतनी ज्यादा रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
highest demand for vehicles in india according to siam, Uttar pradesh maharashtra tamil nadu karnataka gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : siam
दो पहिया वाहनों की किस राज्य में ज्यादा मांग
दो पहिया वाहनों की बिक्री में उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश में बीते अप्रैल से जून के बीच कुल बिक्री का 17 फीसदी रहा। इसके बाद महाराष्ट्र में नौ फीसदी, तमिलनाडु में आठ फीसदी, बिहार और कर्नाटक में सात फीसदी, मध्य प्रदेश गुजरात में छह फीसदी, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में पांच फीसदी, तेलंगाना में चार फीसदी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, असम और केरल में तीन फीसदी की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
highest demand for vehicles in india according to siam, Uttar pradesh maharashtra tamil nadu karnataka gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : siam
किस राज्य में कर्मशियल वाहनों की है मांग
अप्रैल से जून के बीच कर्मशियल वाहनों की मांग जिन राज्यों में रही। उनमें 12 फीसदी के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 10 फीसदी, तमिलनाडु में नौ फीसदी, गुजरात और कर्नाटक में आठ फीसदी, राजस्थान में सात फीसदी, हरियाणा में छह फीसदी, आंध्र प्रदेश असम और मध्य प्रदेश में चार फीसदी, दिल्ली पश्चिम बंगाल तेलंगाना ओडिशा में तीन फीसदी, केरल में तीन फीसदी बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें- Bikes With ABS: कमाल के सेफ्टी फीचर के साथ आती हैं ये तीन बाइक्स, कीमत भी है बेहद कम, जानें डिटेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed