फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero motocorp to update xtreme 200R

हीरो मोटोकॉर्प लांच करने वाला है Xtreme 200आर का नया वर्जन

Tue, 14 Aug 2018 11:40 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Hero motocorp to update xtreme 200R
updated xtreme 200R

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की नई बाइक Xtreme 200आर जल्द ही भारत में दस्तक देने वाली है, हालांकि यह बाइक फिलहाल सिर्फ दिल्ली में उपलब्ध होगी। दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 88,000 रुपये रखी गई है। फैक्ट्री से इस बाइक को अगले हफ्ते से डिस्पैच करने की उम्मीद है। फिर यह बाइक पूरे देश में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकेगी। इससे पहले कंपनी ने भारत में कुछ नार्थ-ईस्टर्न स्टेट्स में इसकी कीमत जारी कर दी थी।

विज्ञापन


लुक्स में यह नई Xtreme 200आर अब तक की सबसे स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखने वाली बाइक है। इससे पहले जितनी बार भी इसे अपडेट किया गया है। यह ग्राहकों को लुभाने में नाकाम रही है लेकिन इस बार कंपनी ग्राहकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ना नहीं चाहती है। कंपनी को भी पूरी उम्मीद है की यह बाइक ग्राहकों को पसंद आएगी।
विज्ञापन


बाइक में फीचर्स के तौर पर एलइडी डीआरएल, एलइडी टेललाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर डिजिटल पार्ट, एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 276एमएम डिस्क ब्रेक और रियर में 220एमएम डिस्क ब्रेक दिए हैं। इसके अलावा इसमें सिंगल-चैनल एबीएएस ऑप्शन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक में 200सीसी सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 18.4बीएचपी की पॉवर और 17.1एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। 0 से 60 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ने में इसे 4.6 सेकेंड का वक्त लगता है। कंपनी ने दावा किया है कि इस बाइक की टॉप स्पीड 112 किलोमीटर प्रति घंटा है। मार्केट में Xtreme 200आर को टक्कर देने के लिए 200सीसी बाइक टीवीएस अपाचे, आटीआर 200 4वी और बजाज पल्सर एनएस200 जैसी कई बाइक्स मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed