{"_id":"5aa0fbe94f1c1ba32a8bb31b","slug":"hero-motocorp-launched-super-splendor-in-india-at-rs-57-190","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero ने भारत में लॉन्च किया Super Splendor, कीमत 57,190 रुपये","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Hero ने भारत में लॉन्च किया Super Splendor, कीमत 57,190 रुपये
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
Super Splendor 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपनी नई बाइक सुपर स्प्लेंडर को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में इस बाइक की झलक दिखाई थी। 2018 सुपर स्प्लेंडर की दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत 57,190 रुपये है। लॉन्चिंग के दौरान हीरो ने बताया कि इस बाइर को खासकर युवाओं और नौकरीपेशा लोगों के लिए पेश किया गया है।
विज्ञापन
2018 सुपर स्प्लेंडर के फीचर्स की बात करें तो इसमें 125सीसी का एयर-कूल्ड इंजन है जो 7500rpm पर 11.24bhp पावर और 6000rpm पर 11Nm पीक टॉर्क को जनरेट कर सकता है। साथ ही इसमें हीरो का i3S स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी है।
विज्ञापन
हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक को लेकर दावा किया है कि इस मॉडल की ताकत पिछेल मॉडल के मुकाबले 27% ज्यादा है और यह 6% ज्यादा टॉर्क भी जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 94 किमी/घंटा है और यह 4 कलर्स वेरियंट व्हाइट-पर्पल, ब्लैक-फेयरी रैड, ब्लैक-सिल्वर और कैंडी ब्लेजिंग लैड-हेवी ग्रे में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस बाइक में ऑटो-हैडलैंप ऑन, साइड-स्टैंड इंडिकेटर्स, सीट के नीचे स्टोरेज है।
विज्ञापन