फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurugram Smart Traffic Alert System: Google Maps and Police Launch Real-Time Navigation Warnings for Drivers

Road Safety: गुरुग्राम में ट्रैफिक का नया डिजिटल समाधान, गूगल मैप्स-पुलिस ने लॉन्च किया हाई-टेक नेविगेशन अलर्ट

Sat, 08 Nov 2025 03:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 03:10 PM IST
सार

अगर आप रोजाना गुरुग्राम की सड़कों पर सफर करते हैं, तो आपके लिए यह खबर राहत भरी है। अब गूगल मैप्स और गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर एक रियल-टाइम ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम शुरू किया है।

विज्ञापन
Gurugram Smart Traffic Alert System: Google Maps and Police Launch Real-Time Navigation Warnings for Drivers
Google Maps - फोटो : Freepik

विस्तार

अगर आप रोजाना गुरुग्राम की सड़कों पर सफर करते हैं, तो आपके लिए यह खबर राहत भरी है। अब गूगल मैप्स और गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर एक रियल-टाइम ट्रैफिक अलर्ट सिस्टम शुरू किया है, जो ड्राइवरों को पहले से चेतावनी देगा कि वे किसी दुर्घटनाग्रस्त या खतरनाक जोन के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Super Formula: जापान की सुपर फॉर्मूला रेस भारत आ सकती है! जापानी प्रतिनिधि मंडल पहुंचा ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन

129 किलोमीटर सड़कों पर शुरू हुई सर्विस
यह नया डिजिटल नेविगेशन सिस्टम फिलहाल 129 किलोमीटर लंबी प्रमुख सड़कों पर शुरू किया गया है। यह सिस्टम ड्राइवरों को अलर्ट करेगा जब वे किसी दुर्घटना-प्रवण क्षेत्र (एक्सीडेंट-प्रोन एरिया) के पास होंगे। इसके अलावा, यह स्पीड लिमिट भी स्क्रीन पर दिखाएगा ताकि लोग निर्धारित सीमा में ही ड्राइव करें।

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी राजेश मोहन ने बताया कि इस पहल का मकसद सड़क हादसों को कम करना और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

उन्होंने कहा, "अक्सर हादसे इसलिए होते हैं क्योंकि ड्राइवर व्यस्त सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। कम स्पीड पर हादसे होने पर जान बचने की संभावना ज्यादा होती है।"

यह भी पढ़ें - MINI Countryman SE All4: मिनी कंट्रीमैन एसई ऑल4 इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी लॉन्च भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

अगले साल तक 200 से ज्यादा सड़कों पर होगा विस्तार
पुलिस ने बताया कि इस डिजिटल सिस्टम को अगले साल की शुरुआत तक 200 से ज्यादा सड़कों और प्रमुख जंक्शनों पर लागू किया जाएगा, ताकि पूरा शहर इस हाई-टेक अलर्ट नेटवर्क के दायरे में आ जाए।

किन सड़कों पर मिलेगा अलर्ट
गुरुग्राम पुलिस ने उन सड़कों की पहचान की है जहां सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इन जगहों पर अब गूगल मैप्स पर वर्चुअल वार्निंग मार्कर दिखाई देंगे, ताकि ड्राइवर पहले से सावधान हो सकें।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ये हैं वो जोखिम भरे रास्ते-
  • एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाईवे)
  • द्वारका एक्सप्रेसवे
  • सोहना रोड
  • गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड

इन इलाकों में आने वाले हफ्तों में "एक्सीडेंट अलर्ट जोन" एक्टिव हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Car Theft: हाई-टेक चोरों ने जाहिर की इन मॉडर्न कारों की कमजोंरियां, इस आसान तरीके से मिनटों में करते कार चोरी 
विज्ञापन

क्यों जरूरी थी यह पहल
गुरुग्राम पुलिस ने यह कदम उन चौंकाने वाले आंकड़ों के बाद उठाया है, जिनसे पता चला कि साल 2025 में अब तक 345 लोगों की मौत और 580 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। यह डेटा बताता है कि गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी और ओवरस्पीडिंग किस तरह से लोगों की जान ले रही है।

यह भी पढ़ें - Diesel Cars Fuel Efficiency: क्यों डीजल कारें पेट्रोल वाहनों से ज्यादा माइलेज देती हैं, जानें क्या है खासियत

सड़क सुरक्षा में डिजिटल तकनीक की एंट्री
इस कदम से गुरुग्राम देश का पहला ऐसा शहर बन गया है जहां गूगल मैप्स और पुलिस मिलकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं। यह सिस्टम न केवल लोगों को खतरनाक इलाकों की जानकारी देगा, बल्कि आने वाले समय में हादसों में कमी लाने की दिशा में एक अहम भूमिका निभाएगा। 

यह भी पढ़ें - EV: तमिलनाडु में ईवी को कैसे मिले रफ्तार? उद्योग ने सरकार से रोड टैक्स छूट बढ़ाने की मांग की 

यह भी पढ़ें - NHAI: एनएचएआई की नई योजना, इस हाईवे पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेंगी कतारें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed