{"_id":"691c691fddfbefc71303f769","slug":"government-hikes-vehicle-fitness-test-fees-by-up-to-10-times-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vehicle Fitness Test: सरकार ने गाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट की फीस 10 गुना तक बढ़ाई, जानिए क्या है नया रेट?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Vehicle Fitness Test: सरकार ने गाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट की फीस 10 गुना तक बढ़ाई, जानिए क्या है नया रेट?
Tue, 18 Nov 2025 07:13 PM IST
सुयश पांडेय
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुयश पांडेय
Updated Tue, 18 Nov 2025 07:13 PM IST
सार
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पूरे देश में वाहन फिटनेस टेस्ट की फीस में बड़ा इजाफा किया है, जो अब पहले से 10 गुना तक ज्यादा हो सकती है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर वाहन रूल्स (पांचवां संशोधन) के तहत तुरंत लागू हो गए हैं।
विज्ञापन
पुराने और असुरक्षित वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए फिटनेस टेस्ट फीस में बदलाव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुराने और असुरक्षित वाहनों को सड़कों से हटाने की प्रक्रिया तेज करने के लिए फिटनेस टेस्ट फीस में बदलाव किया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने पूरे देश में वाहन फिटनेस टेस्ट की फीस में बड़ा इजाफा किया है, जो अब पहले से 10 गुना तक ज्यादा हो सकती है। ये बदलाव सेंट्रल मोटर वाहन रूल्स (पांचवां संशोधन) के तहत तुरंत लागू हो गए हैं। नई फीस वाहन की उम्र और कैटेगरी के हिसाब से तय होगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि ज्यादा फीस अब 15 साल पुराने वाहनों पर नहीं, बल्कि 10 साल पूरे कर चुके वाहनों पर लगेगी। सरकार ने उम्र के हिसाब से तीन कैटेगरी बनाई हैं:
जैसे-जैसे वाहन पुराना होगा, फीस बढ़ती जाएगी। पहले 15 साल से ज्यादा पुराने वाहनों पर एक ही रेट लगता था, लेकिन अब हर कैटेगरी के लिए अलग रेट है। ये नियम सभी तरह के वाहनों पर लागू होंगे- जैसे दो-पहिया, तीन-पहिया, क्वाड्रिसाइकिल, लाइट मोटर वाहन (LMV), मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन। सबसे ज्यादा असर हैवी कमर्शियल वाहन पर पड़ेगा।
पहले जहां 20 साल से ज्यादा पुराने ट्रक या बस पर 2,500 रुपए देने पड़ते थे अब वहीं फिटनेस टेस्ट के लिए 25,000 रुपए देने होंगे। मीडियम कमर्शियल वाहन के लिए जहां पहले 1,800 रुपए देने पड़ते थे अब वहीं 20,000 रुपए देने होंगे। लाइट मोटर वाहन के लिए 15,000 रुपए, तीन पहिया वाहन के लिए 7,000 रुपए और दो पहिया वाहन के लिए जहां पहले 600 रुपए लगते थे अब 2,000 रुपए लगेंगे।
विज्ञापन
यहां तक कि 15 साल से कम पुराने वाहनों की फीस भी बढ़ी है। नए रेट इस तरह हैं:
विज्ञापन
- 10-15 साल
- 15-20 साल
- 20 साल से ज्यादा

- मोटरसाइकिल: 400 रुपए
- लाइट मोटर वाहन: 600 रुपए
- मीडियम और हैवी कमर्शियल वाहन: 1,000 रुपए