{"_id":"66c34ce393de3ce00f0f45c2","slug":"french-carmaker-citroen-to-exit-australia-market-know-details-2024-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Citroen: सिट्रोएन ने ऑस्ट्रेलिया में समेटी अपनी दुकान, 123 साल पुरानी विरासत खत्म होने के पीछे ये है वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen: सिट्रोएन ने ऑस्ट्रेलिया में समेटी अपनी दुकान, 123 साल पुरानी विरासत खत्म होने के पीछे ये है वजह
Mon, 19 Aug 2024 07:17 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 19 Aug 2024 07:17 PM IST
सार
फ्रांसीसी कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने एलान किया है कि वह इस साल नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में कारों की बिक्री बंद कर देगी। यह कार निर्माता के लिए एक युग का अंत है, जो पिछले 123 वर्षों से देश में कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
Citroen C3
- फोटो : Citroen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रांसीसी कार निर्माता Citroen (सिट्रोएन) ने एलान किया है कि वह इस साल नवंबर से ऑस्ट्रेलिया में कारों की बिक्री बंद कर देगी। यह कार निर्माता के लिए एक युग का अंत है, जो पिछले 123 वर्षों से देश में कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन
ऑपरेशन बंद करने के पीछे मुख्य कारण ऑस्ट्रेलिया में सिट्रोएन की लगातार गिरती हुई बिक्री है। आश्चर्यजनक रूप से, पिछले पांच वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में फ्रांसीसी कार निर्माता की वार्षिक बिक्री लगभग 200 यूनिट के आसपास रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटती बिक्री और पुरानी लाइनअप
वास्तव में, ऑस्ट्रेलिया में सिट्रोएन की बिक्री में 2007 में 3,803 यूनिट्स के शिखर से लेकर 2021 में सिर्फ 175 यूनिट्स तक तेजी से गिरावट आई है। कैलेंडर वर्ष 2024 की पहली छमाही के दौरान, सिट्रोएन सिर्फ 87 वाहनों की खुदरा बिक्री करने में कामयाब रही है। जो ऑस्ट्रेलियाई बाजार में ब्रांड के संघर्ष को और उजागर करती है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि, यहां तक कि सुपरकार और लग्जरी कार निर्माताओं ने भी ऑस्ट्रेलिया में सिट्रोएन को पीछे छोड़ दिया है। उदाहरण के लिए, मासेराती ने इसी अवधि में 200 यूनिट्स बेचे हैं। जबकि फेरारी, लोटस, बेंटले और एस्टन मार्टिन ने क्रमशः 113, 102, 102 और 86 यूनिट्स बेचे हैं।
सुस्त बिक्री के पीछे मुख्य कारण सिट्रोएन की पुरानी लाइनअप है। ऑस्ट्रेलिया में सिट्रोएन की मौजूदा लाइनअप में C3, C4 क्रॉसओवर, C5 एयरक्रॉस SUV और C5 X फास्टबैक क्रॉसओवर शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि जबकि यूरोप में हाल ही में सिट्रोएन C3 और C3 एयरक्रॉस के न्यू जेनरेशन मॉडल उतारे गए हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई खरीदारों को यह कभी भी नसीब नहीं हुआ।
रणनीतिक विचार और भविष्य पर ध्यान केंद्रित
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिट्रोएन ऑस्ट्रेलिया के महाप्रबंधक डेविड ओवेन ने बताया कि यह फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए उपलब्ध वर्तमान और भविष्य के उत्पादों पर सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद किया गया था। जो स्थानीय बाजार की प्राथमिकताओं और जरूरतों के हिसाब से था।