{"_id":"637c96f9bf1050150f407104","slug":"force-motors-starts-production-of-urbania-van-with-segment-first-features-know-full-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Force Urbania: फोर्स कंपनी दे रही बड़े परिवार को साथ घूमने का मौका, बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रही फोर्स अर्बनिया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Force Urbania: फोर्स कंपनी दे रही बड़े परिवार को साथ घूमने का मौका, बेहतरीन फीचर्स के साथ आ रही फोर्स अर्बनिया
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:08 PM IST
सार
फोर्स मोटर्स की ओर से जल्द ही भारतीय बाजार में नई वैन को पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। कंपनी के मुताबिक नई वैन के जरिए अधिकतम 17 लोग एकसाथ सफर पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
For Reference Only
- फोटो : force urbania
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आप भी अपने बड़े परिवार और दोस्तों को एकसाथ लेकर घूमना पसंद करते हैं तो फोर्स मोटर्स की ओर से आने वाले समय में नई वैन को पेश किया जा सकता है। इस वैन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें एकसाथ 17 लोग सफर कर सकते हैं। इसके अलावा यह वैन कई और बेहतरीन फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रही है।
फर्स्ट लुक हुआ जारी
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : force urbania
फोर्स मोटर्स की ओर से नई वैन के फर्स्ट लुक को जारी कर दिया गया है। इसमें वैन के एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ ही सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स की जानकारी भी दी गई है। कंपनी के मुताबिक ट्रैवलिंग का जो अनुभव इसमें मिलेगा वो पहले कभी नहीं हुआ होगा।
कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक वैन में दमदार इंजन दिया गया है। इसमें मर्सिडीज का 2.6 सीआर ईडी टीसीआईसी डीजल इंजन मिलेगा। जिससे 115 हॉर्स पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट होगा।
फोर्स अर्बनिया में सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें टिल्ट और टैलीस्कोपिक स्टेयरिंग, डैशबोर्ड पर गियर लीवर, 17.8 सेमी की एलसीडी टच स्क्रीन, एपल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो सपोर्ट, छह और आठ स्पीकर का विकल्प, सेंट्रल लॉक, पावर विंडो, रिवर्स पार्किंग असिस्टेंस के साथ कैमरा और अल्ट्रासोनिक सेंसर बेस सिस्टम, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, एसी वेंट्स, रिक्लाइनिंग सीट्स, पैनोरमिक विंडो, रीडिंग लैंप, यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स हैं।
फोर्स ने अपनी नई वैन में सुरक्षा का भी काफी ध्यान रखा है। इसमें रोल ओवर प्रोटेक्शन, हिल होल्ड असिस्ट, हाई सिक्योरिटी व्हीकल ट्रांसपोंडर बेस्ड इंजन इमोबिलाइजर, मोनोकॉक स्ट्रक्चर, ड्यूल एयरबैग्स, एडवांस ईएसपी, एबीएस और ईबीडी, पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए खास तरीके से डिजाइन आगे का बंपर इसमें दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।