फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Flying car that can fly over cars in traffic jam alef aeronautics viral video

Flying Car: कंपनी ने सच में बना दी ट्रैफिक के उपर उड़ने वाली कार, जाम का नहीं होगा असर, देखें वीडियो

Mon, 24 Feb 2025 06:52 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 06:52 PM IST
सार

Flying Car In Traffic: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार को आसमान में किसी हवाई जहाज की तरह उड़ता हुआ दिखाया गया है।

विज्ञापन
Flying car that can fly over cars in traffic jam alef aeronautics viral video
Flying car - फोटो : Collin Rugg/X

विस्तार

Flying Car Video: पूरी दुनिया में करोड़ों लोग कार चलाते हैं। कई लोगों के घरों में को व्यक्ति के हिसाब से कारें होती हैं। कार चलाने में तो बहुत मजा आता है, लेकिन जब वही कार ट्रैफिक में फंस जाए तो ड्राइविंग का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। तब लोग मन में सोचते हैं कि काश कोई ऐसी गाड़ी होती जो ट्रैफिक के बीच से उन्हें उड़ाकर ले जाती। अब यह बात बिल्कुल  सच हो गई है। 
विज्ञापन


हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार को आसमान में किसी हवाई जहाज की तरह उड़ता हुआ दिखाया गया है। दावा है कि ये कार ट्रैफिक के बीच से उड़ाकर ले जाया जा सकता है। इस कार का नाम एलेफ मॉडल जीरो है।
विज्ञापन


कार को मिली शानदार बुकिंग 
अमेरिकी कंपनी एलेफ एयरोनॉटिक्स (Alef Aeronautics) की इस इलेक्ट्रिक कार में इनोवेटिव प्रोपल्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, इस कार को 3,000 यूनिट से अधिक प्री बुकिंग ऑर्डर मिल चुके हैं। इस वीडियो में एक काले रंग की कार अपने सामने खड़ी एक कार को पार करने के लिए हवा में उपर उठती है और उड़ने लगती है। थोड़ी देर उड़कर यह कार वापस जमीन पर आ जाती है। इस वीडियो को शूट करने का मकसद यह दिखाना था कि यह फ्लाइंग कार कैसे आपको ट्रैफिक जाम से निकाल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी के सीईओ का बयान 
एलेफ़ एयरोनॉटिक्स का दावा है कि उसने पहली बार कैमरे पर अपनी कार का सफल परीक्षण किया है। एलेफ़ के सीईओ जिम दुखोवनी ने इस एक्सपीरिएंस की तुलना राइट ब्रदर्स की पहली उड़ान से की है। उन्होंने इसे "प्रौद्योगिकी का प्रमाण" बताया। इस कार में ड्रोन की तरह इलेक्ट्रिक प्रोपेलर का इस्तेमाल किया गया है। कार का वजन हल्का रखा गया है ताकि इसे उड़ान भरने में आसानी हो। हालांकि इस कार की हाई स्पीड केवल 25 मील प्रति घंटा मापी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed