{"_id":"68df709a8cf1d41e9501579e","slug":"first-auto-freight-train-to-kashmir-railway-s-first-auto-train-carries-116-cars-from-manesar-to-anantnag-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Freight Train: उत्तर रेलवे की कश्मीर के लिए पहली ऑटो ट्रेन, मानेसर से अनंतनाग तक भेजी गईं 116 गाड़ियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Freight Train: उत्तर रेलवे की कश्मीर के लिए पहली ऑटो ट्रेन, मानेसर से अनंतनाग तक भेजी गईं 116 गाड़ियां
Fri, 03 Oct 2025 12:13 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:13 PM IST
सार
उत्तरी रेलवे ने कश्मीर के लिए पहली बार ऑटोमोबाइल रेक रवाना की है। इसे कश्मीर घाटी को भारत की मालगाड़ी रेल नेटवर्क से और मजबूती से जोड़ने की बड़ी पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
Automobile Freight Train Operation
- फोटो : Maruti Suzuki
विस्तार
उत्तरी रेलवे ने कश्मीर के लिए पहली बार ऑटोमोबाइल रेक रवाना की है। इस ट्रेन में मारुति सुजुकी की 116 गाड़ियां मानेसर (हरियाणा) से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले तक भेजी गईं। इसे कश्मीर घाटी को भारत की मालगाड़ी रेल नेटवर्क से और मजबूती से जोड़ने की बड़ी पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन
850 किलोमीटर की यात्रा, 45 घंटे में सफर
यह ट्रेन मारुति सुजुकी के इन-प्लांट "गति शक्ति टर्मिनल" से रवाना हुई। लगभग 850 किलोमीटर का सफर यह ट्रेन करीब 45 घंटे में पूरा करेगी। इस रेक में ब्रेजा, डिजायर, वैगनआर और एस-प्रेसो जैसे पॉपुलर मॉडल शामिल थे।
यात्रा के दौरान यह ट्रेन चिनाब रेल ब्रिज से गुजरेगी, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस सेवा से घाटी जाने वाले सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा और सामान ले जाने का एक सुरक्षित व भरोसेमंद विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें - Tesla: हैदराबाद में टेस्ला की हुई वाहन पूजा, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- नींबू-मिर्च के बिना टेस्ला भी सेफ नहीं है!
यह भी पढ़ें - DL: जल्द ही कड़े प्रतिबंध, नशे में गाड़ी चलाने पर निलंबित होगा लाइसेंस, बार-बार उल्लंघन पर प्रतिबंध का खतरा

पहले भी दर्ज हुए अहम पड़ाव
अनंतनाग पहुंचने वाली यह पहली ऑटोमोबाइल रेक है। इससे पहले 9 अगस्त को पंजाब के रूपनगर से सीमेंट लेकर आई मालगाड़ी अनंतनाग गुड्स शेड पर पहुंची थी। इसके बाद से घाटी में कई ट्रेनें सेना के विंटर स्टॉक्स, फलों और अन्य सामान के साथ पहुंच चुकी हैं।
यह भी पढ़ें - BNCAP Child Safety: भारत में बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित हैं ये पांच कारें, खास फीचर्स से लैस, जानें सेफ्टी रेटिंग
यह भी पढ़ें - CNG SUV: त्योहारों में सीएनजी एसयूवी खरीदने की है योजना? ये हैं सात विकल्प, जानें देती हैं कितना माइलेज

यह सब उदयपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका मकसद जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से पूरी तरह जोड़ना है। अधिकारियों का कहना है कि इससे लॉजिस्टिक्स में सुधार हुआ है और सड़क परिवहन पर दबाव कम हुआ है। जो अक्सर मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों से प्रभावित होता है।
यह भी पढ़ें - EV: इस नवरात्रि इलेक्ट्रिक कार खरीदने का सही मौका! ये सात मॉडल हैं सबसे बढ़िया विकल्प
यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा

मारुति का रेल पर जोर
मारुति सुजुकी के लिए यह कदम उसकी लगातार बढ़ती रेल-लॉजिस्टिक्स रणनीति का हिस्सा है। कंपनी ने मानेसर में देश का सबसे बड़ा इन-प्लांट रेलवे साइडिंग बनाया है, जो कि 46 एकड़ में फैला हुआ है। यहां से गाड़ियां सीधे असेंबली लाइन से ट्रेन पर लोड की जाती हैं, जिससे हैंडलिंग की दिक्कत और ट्रांसपोर्ट के दौरान डैमेज का जोखिम खत्म हो जाता है।
यह भी पढ़ें - Hatchback Cars: जीएसटी रेट घटने से सस्ती हुईं गाड़ियां, अब ₹5 लाख से कम में मिलेंगी ये पांच कारें
यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल

साल 2024-25 में मारुति ने रेल के जरिए 5.18 लाख से ज्यादा गाड़ियां भेजीं, जो उसके कुल डिस्पैच का लगभग चौथाई हिस्सा है। कंपनी का कहना है कि रेल पर शिफ्ट होने से हर साल करीब 65,000 ट्रक ट्रिप्स कम हो जाते हैं और लगभग 60 मिलियन लीटर डीजल की खपत बचती है। यह लागत में बचत के अलावा वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में भी काफी अहम माना जा करा है।
यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी