{"_id":"640c0929f83804621b02b467","slug":"filling-more-air-in-tyres-during-summer-can-be-dangerous-tyre-burst-life-reduce-low-road-connection-2023-03-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: गर्मियों के दौरान टायर्स में ज्यादा हवा भरवाना हो सकता है खतरनाक, बीच सफर हो सकती है परेशानी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: गर्मियों के दौरान टायर्स में ज्यादा हवा भरवाना हो सकता है खतरनाक, बीच सफर हो सकती है परेशानी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:15 PM IST
सार
गर्मियों के दौरान कई बार लोग अपनी कार के टायर में ज्यादा हवा भरवाते हैं। इससे फायदा होने की जगह ज्यादा नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से बीच सफर में भी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
car Tyre Pressure
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जैसे-जैसे गर्मी का मौसम आ रहा है वैसे ही अपनी कार की देखभाल भी जरूरी हो जाती है। सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में कार के टायर्स का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है। तेज तापमान में कार के टायर में ज्यादा हवा भरवाना कई बार खतरनाक भी हो जाता है। ऐसे में बीच सफर परेशानी भी हो सकती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि गर्मियों में कार के टायर्स में ज्यादा हवा भरवाने से परेशानी हो सकती है।
टायर फटने का होता है खतरा
2 of 6
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियों के मौसम में अगर टायर में ज्यादा हवा भर जाए या फिर चलते समय टायर में हवा ज्यादा हो जाए तो उनका प्रैशर सामान्य प्रैशर से ज्यादा हो जाता है। ऐसा होने पर अगर कार चल रही हो तो टायर फटने का खतरा भी होता है। कार चलने के दौरान अगर टायर फट जाए तो गंभीर हादसा भी हो सकता है।
जम्मू श्रीनगर हाईवे पर रोके गए वाहन
- फोटो : संवाद
अगर टायर में ज्यादा हवा हो तो सड़क और टायर के बीच सही संपर्क नहीं बन पाता। ऐसे में अच्छे टायर होने के बाद भी कार को उतनी ग्रिप नहीं मिल पाती और कई मामलों में हादसे का कारण बन जाता है। इसलिए सड़क और टायर के बीच संपर्क होने से कार भी सुरक्षित रहती है।
कार के टायर में ज्यादा हवा होना और कम हवा होना भी नुकसान करता है। अगर टायर में ज्यादा हवा है तो इससे टायर की क्षमता पर बुरा असर होता है। ज्यादा हवा के साथ लगातार कार चलाने पर टायर जल्दी खराब होते हैं।
ऊपर बताए गए सभी कारणों से कार के टायर जल्दी खराब होते हैं और सुरक्षा पर भी खतरा होता है। अगर टायरों पर ध्यान नहीं दिया जाए और कार को लगातार चलाया जाए तो कम किलोमीटर चलाने पर भी टायर बदलवाने पड़ते हैं जिससे अतिरिक्त खर्चा होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।