यह जगुआर 5.4 सेकंड में पकड़ लेती है 100 की रफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगुआर ने हाल ही में अपने एफ टाइप के एंट्री लेवल वेरिएंट को नए चार सिलेंडर इनगेनियम टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ रिवील कर दिया है। यह कार पावर की फैक्ट्री है और महज 5.4 सेकंड में 0 से 100 किमीप्रघं की गति पकड़ लेती है। 8 स्पीड ऑटो गियरबॉक्स वाली यह कार रिवीलिंग के बाद से ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका 2 लीटर इनगेनियम इंजन 300 एचपी की शक्ति व 400 एनएम का टॉर्क देती है इसके साथ ही यह जगुआर की सबसे सशक्त कार बन गई है पावर आउटपुट के मामले में। इसकी उच्च गति 250 किमीप्रघं की है तथा यह वी6 मॉडल से सिर्फ 11 किमीप्रघं पीछे रहती है।
नई तकनीकि से कम हुआ फ्रिक्शन
इसका फोर सिलेंडर वाला कूपे मॉडल 1525 किलोग्राम का है जबकि कनवर्टिबल 1545 किलोग्राम का है। इसका अधिकतर वजन फ्रंट एक्सल से सेव होता है, जगुआर कहती है कि इसके वजह से के वजन वितरण आगे और पीछे बहुत सलीखे से किया गया है। इसके वजन को घटाने के लिए सस्पेंशन को ट्वीक किया गया है। अब यह मॉडल सिर्फ जगुआर के आठ स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा, इसे खासकरके 1997 सीसी इंजन क्षमता के अनुसार डिजाइन किया गया है। यह एक फोर सिलेंडर यूनिट है जिसमें ट्विन स्क्रॉल, टर्बोचार्जड इंजन और रियर व्हील ड्राइव उपलब्ध है। इसके फ्रिक्शन को कम करने के लिए इसके टर्बोचार्जर में सेरेमिक बाल बियरिंग दिया गया है।
इसमें एक एक्टिव एक्जॉस्ट फोर सिलेंडर इंजन के साथ स्टैंडर्ड है इसे भविष्य में भी आर डायनेमिक ट्रिम कार में भी दिया जाएगा। इन अपडेट के अलावा एफ टाइप रेंज 2 लीटर एफ टाइप में इमरजेंसी ब्रेकिंग स्टैंडर्ड है इसके साथ ही इसमें लेन डिपार्चर वार्निंग का फीचर भी दिया गया है। एफ टाइप जगुआर का लेटेस्ट मॉडल है जो कि इनगेनियम इंजन वेरिएंट के साथ उपपलब्ध है। एफ पेस, एक्सएफ और एक्सई को भी नए मॉडल इयर के साथ 200 एचपी, 250 एचपी और 240 एचपी इनगेनियम इंजन के साथ अपडेट किया गया था।
इसके अलावा भी एक 3 लीटर, स्ट्रेट-सिक्स इनगेनियम इंजन जगुआर के वी6 इंजन को रिप्लेस करने के लिए आ रहे हैं, इसके अलावा एक और 1.5 लीटर तीन सिलेंडर इंजन भी पाइपलाइन में है। जगुआर तेजी के साथ भारत में अपना विस्तार कर रही है इस वजह से उम्मीद की जा रही है कि इन फैसलों से और अधिक प्रीमियम बाजार हिस्सेदारी पर कंपनी का कब्जा होगा।
इसे भी पढ़ेंः वॉल्वो ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमत बढ़ाई