फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV vs Petrol vs Diesel: 500KM Running Cost Comparison, Which Cheaper?

Electric car cost: पेट्रोल, डीजल या EV? 500KM के सफर का खर्च जानकर आप भी रह जाएंगे दंग; देखें बचत का पूरा गणित

Thu, 07 May 2026 12:09 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 07 May 2026 12:09 PM IST
सार

 EV vs Petrol: महंगे पेट्रोल और डीजल के दौर में इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EV) को क्रेज तेजी से बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी भी कई लोग पेट्रोल और डीजल कार के मुकाबले ईवी की वास्तविक लागत को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। आइए उदाहरण के माध्यम से समझते हैं कि 500 किलोमीटर ईवी चलाने में कितना खर्च आता है।

विज्ञापन
EV vs Petrol vs Diesel: 500KM Running Cost Comparison, Which Cheaper?
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

EV Running Cost: महंगे पेट्रोल और डीजल के दौर में इलेक्ट्रिक कार का खर्च पेट्रोल और डीजल के मुकाबले कितना कम आता है यह फर्क चौंकाने वाला है। अगर टाटा हैरियर ईवी के उदाहरण से समझें तो 500 किमी चलने का खर्च पेट्रोल कार के 3300 रुपये के मुकाबले ईवी में मात्र 700 रुपये से भी कम आता है। यानी रनिंग कॉस्ट में सीधे 5 गुना तक की बचत हो सकती है। कम मेंटेनेंस और जीरो एमिशन इसे लंबी दूरी के ड्राइवर्स के लिए एक पैसे वसूल सौदा बनाते हैं। आइए यही बात तुलनात्मक आंकड़ों से समझते हैं...
विज्ञापन


अगर टाटा हैरियर EV की रनिंग कॉस्ट का गणित समझें, तो यह वाकई हैरान करने वाला है। इस गाड़ी में 75 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो रियल वर्ल्ड कंडीशन में एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 500 किमी की रेंज देने में सक्षम है। तकनीकी रूप से समझें तो इसे चार्ज करने के लिए 75 यूनिट बिजली की जरूरत होती है, लेकिन चार्जिंग के दौरान होने वाले थोड़े लॉस को जोड़ लिया जाए, तो यह लगभग 85 यूनिट बिजली खपत करती है। अब अगर हम आठ रुपये प्रति यूनिट की औसत बिजली दर को आधार मानें, तो 500 किमी के सफर के लिए आपका कुल खर्च मात्र 680 रुपये के करीब बैठता है। यानी महज कुछ सौ रुपयों में आप उतनी दूरी तय कर सकते हैं, जिसके लिए पेट्रोल कार में आपको हजारों रुपये खर्च करने पड़ते हैं।
विज्ञापन

 
ईंधन का प्रकार माइलेज या रेंज ईंधन की जरूरत कुल खर्च (अनुमानित)
पेट्रोल 15 kmpl 33 लीटर 3,300 रुपये
डीजल 18 kmpl 28 लीटर 2,500+ रुपये
इलेक्ट्रिक व्हीकल 500 km 85 Units  680 रुपये

मेंटेनेंस का फायदा
ईवी में पेट्रोल या डीजल कारों की तरह इंजन ऑयल, फिल्टर, क्लच प्लेट या गियरबॉक्स जैसे पेचीदा पार्ट्स नहीं होते। इससे सर्विसिंग का खर्च भी काफी कम हो जाता है। ज्यादातर लोग ईवी की ऊंची कीमत देखकर पीछे हट जाते हैं। लेकिन अगर आपकी रनिंग ज्यादा है (रोजाना 50-100 किमी), तो पेट्रोल के मुकाबले आप हर 500 किमी पर 2600 रुपये बचा रहे हैं। साल भर में यह बचत लाखों में पहुंच सकती है, जिससे कार की अतिरिक्त कीमत 3-4 साल में ही वसूल हो जाती है। यह एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट जैसा माना जाता है, जो भविष्य में आपको फ्री ड्राइविंग का अहसास देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed