फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV Cars: Want good range and impressive features affordable price? Check list here

EV Cars: किफायती दाम में ज्यादा रेंज और शानदार फीचर्स चाहिए? यहां देखिए 12 लाख से कम की दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ी

Thu, 25 Jun 2026 05:33 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 25 Jun 2026 05:33 PM IST
सार

 Best Electric Cars:  भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन 12 लाख से रुपये से कम बजट में सही ईवी चुनना आसान नहीं है। अगर कोई गाड़ी सस्ती होती है, तो रेंज की समस्या आने लगती है। ऐसे में सवाल है आखिर 2026 में कौन सी कार आपके लिए बेहतर साबित होगी, आइए जानते हैं इस लेख में...

विज्ञापन
EV Cars: Want good range and impressive features affordable price? Check list here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

भारत का इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार पहले से कहीं ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो चुका है। अब ईवी खरीदने के लिए सिर्फ प्रीमियम सेगमेंट ही विकल्प नहीं है, बल्कि 12 लाख से कम बजट में भी कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं। यहां खास बात है कि इस बजट में आपको ऐसी कारें मिलती हैं जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करती हैं।

विज्ञापन


1. Tata Tiago EV: देश की सबसे किफायती और पॉकेट-फ्रेंडली कार
इस लिस्ट की शुरुआत होती है भारत की सबसे सस्ती और आम आदमी के बजट में आसानी से फिट बैठने वाली टाटा टियागो ईवी से। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये है।

विज्ञापन
  • बैटरी और रेंज: इसमें ग्राहकों को 19.2 kWh और 24 kWh के दो बैटरी विकल्प मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह एक सिंगल चार्ज में 226 किमी से लेकर 285 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रियल-वर्ल्ड परफॉर्मेंस: अगर आप इसकी बड़ी बैटरी चुनते हैं, तो असल रास्तों पर यह आसानी से लगभग 200 किलोमीटर तक की वास्तविक रेंज दे देती है, जो शहर के इस्तेमाल के लिए बेहद परफेक्ट है।


2. Tata Punch EV: सुरक्षा और टैक्नोलॉजी से लैस माइक्रो-एसयूवी
अगर आपको छोटी कार के बजाय थोड़ा ऊंचा एसयूवी स्टांस पसंद है, तो टाटा पंच ईवी आपके लिए एक शानदार विकल्प है। 9.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली यह गाड़ी अभी के समय में भारत की सबसे बेहतरीन और सुरक्षित माइक्रो-एसयूवी मानी जा रही है।

  • रेंज की क्षमता: बैटरी पैक के आधार पर इसकी रेंज 260 किमी से लेकर 335 से 350 किमी तक जाती है।
  • प्रीमियम फीचर्स: इस बजट में भी कंपनी ने इसमें सेफ्टी और कम्फर्ट का पूरा ध्यान रखा है। इसके अलग-अलग मॉडल्स में आपको सनरूफ, छह एयरबैग और पार्किंग को आसान बनाने वाला 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई-एंड फीचर्स देखने को मिलते हैं।


3. Citroen eC3: सोबर लुक और केबिन स्पेस का सुल्तान
फ्रांसीसी कार निर्माता कंपनी की सिट्रोएन eC3 उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जिन्हें तड़क-भड़क वाले फीचर्स से ज्यादा कार के अंदर का आराम और स्पेस पसंद आता है। लगभग 11.6 लाख की शुरुआती कीमत वाली यह कार अपनी कैटेगरी में सबसे आरामदायक सवारी का अहसास कराती है।

  • पावरहाउस: इसमें 29.2 kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है, जो करीब 320 किलोमीटर की एस्टिमेटेड रेंज का दावा करता है।
  • यूएसपी (USP): इसका केबिन बेहद विशाल और पीछे की सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए बहुत आरामदायक है। अगर आपके लिए फीचर्स की लंबी लिस्ट से ज्यादा लेगरूम और सोफा जैसा कम्फर्ट मायने रखता है, तो यह कार बेस्ट चॉइस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed