{"_id":"69737b34f013f4dfcb00eab8","slug":"ev-battery-maintenance-tips-to-extend-electric-vehicle-life-and-range-2026-01-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV Battery Tips: इलेक्ट्रिक वाहन की उम्र और रेंज कैसे बढ़ाएं? जानें ईवी बैटरी की मेंटेनेंस की असरदार टिप्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Battery Tips: इलेक्ट्रिक वाहन की उम्र और रेंज कैसे बढ़ाएं? जानें ईवी बैटरी की मेंटेनेंस की असरदार टिप्स
Fri, 23 Jan 2026 07:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 23 Jan 2026 07:14 PM IST
सार
जबकि एक ईवी आपके रोजाना के सफर को आसान बनाती है, यह देखभाल और ध्यान भी मांगती है। खासकर लिथियम-आयन बैटरी के मामले में, जो आपके वाहन का सबसे जरूरी हिस्सा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक गाड़ी की बैटरी कैसे रखें हेल्दी, जानें एक्सपर्ट टिप्स।
विज्ञापन
Electric Car Charging
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। कम रनिंग कॉस्ट, पर्यावरण को कम नुकसान, टैक्स में छूट और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता खत्म होने जैसी वजहों से लोग ईवी को अपनाने लगे हैं। लेकिन जितना आसान ईवी चलाना है, उतनी ही जिम्मेदारी इसकी लिथियम-आयन बैटरी की देखभाल की भी है। बैटरी ही आपके ईवी का दिल होती है और इसकी सही देखभाल न हो तो वाहन के रेंज, परफॉर्मेंस और उम्र पर सीधा असर पड़ता है।
यह भी पढ़ें - Vehicle Theft: दिल्ली में वाहन चोरी के मामलों में आई कमी, फिर भी हर 15 मिनट में चोरी हो रही एक गाड़ी

EV बैटरी की लागत और उम्र का सच
ईवी में लगी लिथियम-आयन बैटरी वाहन की कुल कीमत का करीब 60-70 प्रतिशत हिस्सा होती है। यह किसी पेट्रोल या डीजल गाड़ी के इंजन के बराबर अहम होती है। आमतौर पर ईवी बैटरियों की उम्र करीब 10 साल मानी जाती है। लेकिन समय के साथ इनमें प्राकृतिक रूप से गिरावट आती है। औसतन हर साल ईवी की रेंज 2-3 प्रतिशत तक कम हो सकती है। अगर बैटरी की सही देखभाल न की जाए, तो जल्दी रिप्लेसमेंट की नौबत आ सकती है, जो बेहद महंगा सौदा है।
यह भी पढ़ें - Road Safety: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो साल में 41 मौतें, आरटीआई से हुआ खुलासा, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

EV बैटरी की सेहत को कौन-से कारक प्रभावित करते हैं?
फुल चार्ज और फुल डिस्चार्ज
बैटरी को रोज 100 प्रतिशत तक चार्ज करना या 0 प्रतिशत तक खाली करना नुकसानदेह हो सकता है। इससे बैटरी सेल्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और क्षमता धीरे-धीरे घटती है।
ज्यादा वजन और टोइंग
भारी सामान ढोना या ट्रेलर खींचना बैटरी पर ज्यादा लोड डालता है। इससे बैटरी ज्यादा गर्म होती है और जल्दी खराब हो सकती है।
अत्यधिक तापमान
बैटरी समय के साथ धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है। हालांकि सही देखभाल से यह प्रक्रिया काफी धीमी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Bike Taxi: कर्नाटक में रोजाना सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया

- बहुत ज्यादा गर्मी या कड़ाके की ठंड बैटरी की कार्यक्षमता को प्रभावित करती है।
- ज्यादा गर्मी में बैटरी तेजी से डिग्रेड होती है।
- ज्यादा ठंड में रेंज अस्थायी रूप से कम हो जाती है।
बैटरी समय के साथ धीरे-धीरे कमजोर होती जाती है। हालांकि सही देखभाल से यह प्रक्रिया काफी धीमी की जा सकती है।
यह भी पढ़ें - Bike Taxi: कर्नाटक में रोजाना सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर, हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया
EV बैटरी की उम्र बढ़ाने के सबसे अच्छे तरीके
यह भी पढ़ें - Traffic Violation: लैम्बॉर्गिनी कार से खतरनाक ड्राइविंग, वीडियो वायरल होते ही बंगलूरू पुलिस ने गाड़ी की जब्त
- 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत के बीच चार्ज रखें
- रोजमर्रा के इस्तेमाल में बैटरी को 20 प्रतिशत से नीचे न जाने दें और 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज न करें।
- 100 प्रतिशत चार्ज सिर्फ लंबी यात्राओं के लिए रखें।
- धूप में गाड़ी खड़ी करने से बचें
- बहुत गर्म या ठंडे मौसम में ड्राइव से पहले बैटरी प्रीकंडीशन करें
- चार्जिंग के दौरान सही वेंटिलेशन रखें
यह भी पढ़ें - Traffic Violation: लैम्बॉर्गिनी कार से खतरनाक ड्राइविंग, वीडियो वायरल होते ही बंगलूरू पुलिस ने गाड़ी की जब्त
स्मूद ड्राइविंग अपनाएं
तेज एक्सेलरेशन, अचानक ब्रेकिंग और हाई-स्पीड ड्राइविंग बैटरी पर ज्यादा दबाव डालती है। आरामदायक और स्थिर ड्राइविंग बैटरी लाइफ बढ़ाती है।
सॉफ्टवेयर अपडेट रखें
ईवी का सॉफ्टवेयर बैटरी मैनेजमेंट में बड़ी भूमिका निभाता है। समय-समय पर अपडेट बैटरी की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।
लंबे समय तक खड़ी रखने के नियम
अगर गाड़ी लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होनी है, तो बैटरी को लगभग 50 प्रतिशत चार्ज पर रखें।
टायर प्रेशर सही रखें
कम हवा वाले टायर बैटरी पर अतिरिक्त लोड डालते हैं। सही टायर प्रेशर से रेंज और बैटरी दोनों बेहतर रहते हैं।
यह भी पढ़ें - Traffic Jam: दुबई में घंटों जाम में फंसे ऑफिस जाने वाले, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- बदनाम सिर्फ बंगलूरू होता है!

EV मालिकों के लिए अतिरिक्त सुझाव
यह भी पढ़ें - Wrong-Side Driving: गलत दिशा में वाहन चलाने पर दिल्ली में सख्ती, 17 दिनों में 150 से ज्यादा एफआईआर
- लंबी यात्रा के दौरान फुल चार्ज ठीक है, लेकिन इसे आदत न बनाएं
- हमेशा भरोसेमंद चार्जिंग स्टेशन और चार्जर का इस्तेमाल करें
- अत्यधिक गर्म या ठंडे इलाकों में गाड़ी को कवर या शेड में पार्क करें
यह भी पढ़ें - Wrong-Side Driving: गलत दिशा में वाहन चलाने पर दिल्ली में सख्ती, 17 दिनों में 150 से ज्यादा एफआईआर
सही देखभाल से मिलेगा लंबा साथ
ईवी बैटरी की सही देखभाल न सिर्फ आपके वाहन की उम्र बढ़ाती है, बल्कि बेहतर रेंज, स्थिर परफॉर्मेंस और अच्छी रीसेल वैल्यू भी सुनिश्चित करती है। थोड़ी-सी सावधानी और सही आदतें अपनाकर आप अपने इलेक्ट्रिक वाहन को लंबे समय तक भरोसेमंद बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें - High Ground Clearance SUV: ये हैं बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस वाली टॉप-5 एसयूवी, कीमत 7-12 लाख रुपये तक
यह भी पढ़ें - Traffic Rules: एक साल में पांच चालान कटे तो निलंबित हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस, इसमें ई-चालान भी है शामिल