फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Elon Musk nominated for Nobel Peace Prize Know Details

Elon Musk: एलन मस्क नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित, जानें इस यूरोपीय सांसद ने क्यों आगे बढ़ाया नाम

Thu, 30 Jan 2025 02:33 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 02:33 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन की दिग्गज कंपनी टेल्सा के सीईओ, अरबपति कारोबारी और संयुक्त राज्य अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

विज्ञापन
Elon Musk nominated for Nobel Peace Prize Know Details
Elon Musk - फोटो : X

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहन की दिग्गज कंपनी टेल्सा के सीईओ, अरबपति कारोबारी और संयुक्त राज्य अमेरिका के सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन


यूरोपीय संसद के स्लोवेनियाई सदस्य ब्रांको ग्रिम्स ने पुष्टि की है कि 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए एलन मस्क के नामांकन के लिए एक याचिका नॉर्वेजियन नोबेल समिति को पेश की गई है।
विज्ञापन


ग्रिम्स ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि यह नामांकन अभिव्यक्ति का स्वतंत्रता (फ्री स्पीच) और मानवाधिकारों की रक्षा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मस्क Tesla (टेस्ला) और SpaceX (स्पेसएक्स) के सीईओ हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक भी हैं। DOGE के प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद, अब वे नए ट्रंप प्रशासन में काफी हद तक शामिल हैं।

एक्स का अधिग्रहण करते समय, मस्क ने कहा था कि वह ऐसा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए कर रहे हैं। उन्होंने उस समय फ्री स्पीच का अपना मतलब समझाया था। उन्होंने कहा था, "फ्री स्पीच" से मेरा मतलब सिर्फ वह है जो कानून से मेल खाता हो। 

एलन मस्क ने कहा, "मैं ऐसी सेंसरशिप के खिलाफ हूं जो कानून से मेल नहीं खाती है।

अगर लोग कम स्वतंत्र अभिव्यक्ति चाहते हैं, तो वे सरकार से इस संबंध में कानून पारित करने के लिए कहेंगे।

इसलिए, कानून से परे जाना लोगों की इच्छा के विपरीत है।"
 

इसके बाद से उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए अपने आह्वान को और आगे बढ़ाया है। और कहा है कि उनका प्लेटफॉर्म एक्स इसमें विश्वास करता है।

हाल ही में 21 जनवरी को, मस्क ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ श्कॉल्ज को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर "ओफ शिट्ज" कहा था। जो दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर फ्री स्पीच पर नेता की टिप्पणियों के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

"ओफ शिट्ज पर शर्म आनी चाहिए!" मस्क ने एक पोस्ट में लिखा, जब ओलाफ श्कॉल्ज ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अति-दक्षिणपंथी विचारों का समर्थन नहीं करना चाहिए।
 

नामांकन की आखिरी तारीख
नोबेल पुरस्कार वेबसाइट के अनुसार, समिति को नामांकन पेश करने की अंतिम तारीख 1 फरवरी है। नोबेल समिति द्वारा बहुमत के आधार पर नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करने के बाद अक्तूबर में विजेताओं का एलान किया जाएगा।

नोबेल शांति पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर को ओस्लो, नॉर्वे में आयोजित किया जाता है। जहां विजेता को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। जिसमें एक नोबेल पुरस्कार पदक और डिप्लोमा और पुरस्कार राशि की पुष्टि करने वाला एक दस्तावेज शामिल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed