फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Electric vehicles DC fast charging technology heating problem solution found claims report

EV Charging: ईवी चार्जिंग पोर्ट हीटिंग की समस्या बन सकती है अब अतीत की बात, जानिए क्यों

Tue, 04 Jun 2024 11:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 04 Jun 2024 11:07 PM IST
सार

डीसी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मॉडर्न इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की अहम फीचर्स में से एक बन गई है। चाहे वे कार हों, टू-व्हीलर हों या फिर व्यावसायिक वाहन। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों में डीसी फास्ट चार्जिंग की एक प्रमुख चुनौती हीटिंग की समस्या है। लेकिन ईवी चार्जिंग पोर्ट हीटिंग की समस्या अब अतीत की बात बन सकती है। जानिए क्यों।

विज्ञापन
Electric vehicles DC fast charging technology heating problem solution found claims report
Electric Car Charging - फोटो : iStock

विस्तार

डीसी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मॉडर्न इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की अहम फीचर्स में से एक बन गई है। चाहे वे कार हों, टू-व्हीलर हों या फिर व्यावसायिक वाहन। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों में डीसी फास्ट चार्जिंग की एक प्रमुख चुनौती हीटिंग की समस्या है। वाहनों को तेजी से चार्ज करने से बैटरी का तापमान बढ़ जाता है। जिससे लंबे समय में थर्मल समस्याएं पैदा हो जाती हैं और बैटरी की लाइफ कम हो जाती है। हालांकि, ऐसा लगता है कि जनरल मोटर्स (जीएम) को इस समस्या का समाधान मिल गया है। ग्रीन कार की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन

अमेरिकी ऑटो दिग्गज ने अक्तूबर 2022 में यूनाइटेड स्टेट्स पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (यूएसपीटीओ) के साथ एक पेटेंट दायर किया था, जिसे इस साल अप्रैल में सार्वजनिक किया गया था। यह पेटेंट आवेदन एक ऐसी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करता है जो डीसी फास्ट चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक वाहन के चार्ज पोर्ट को ठंडा करती है। यह फेज चेंज मटेरियल (पीसीएम) के साथ काम करता है। दावा किया जाता है कि यह सामग्री फेज चेंज (चरण परिवर्तन) से गुजरने पर गर्मी को एब्जॉर्ब (अवशोषित) करती है और छोड़ती है। जो इस सामग्री के नाम के मायने बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि पीसीएम कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल सालों से कंप्यूटरों में हीट सिंक में किया जाता रहा है। अब यह अन्य एप्लीकेशन में भी तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा है और जीएम की पेटेंट फाइलिंग इसे और बढ़ावा देती है।
विज्ञापन

पेटेंट आवेदन की लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इस पीसीएम चार्जिंग एप्लीकेशन में, सामग्री को चार्जिंग पोर्ट के आसपास रखा जाएगा। और पोर्ट के जरिए बिजली के फ्लो के कारण फास्ट चार्जिंग प्रक्रिया के दौरान गर्मी को एब्जॉर्ब करते हुए यह ठोस से तरल अवस्था में बदल जाएगी। इस प्रक्रिया के दौरान पीसीएम कूलिंग इफेक्ट प्रदान करता है। वाहन निर्माता कंपनी ने आगे कहा कि अगर तापमान अभी भी पूर्व निर्धारित सीमा से ऊपर चला जाता है, तो एक ऑनबोर्ड कंट्रोलर ऑटोमैटिक तरीके से चार्जिंग कम कर देगा।

इस तकनीक को लागू करने का एक अहम फायदा यह है कि इसके लिए कम चलने वाले पार्ट्स की जरूरत होगी। जिसका मतलब है कि यह कई मॉडर्न वाहनों में इस्तेमाल की जाने वाली लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी की तुलना में कम जटिल प्रणाली के रूप में सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed