{"_id":"6337e6c602358633744f54ce","slug":"electric-bikes-scooters-and-cars-are-now-old-electric-plane-alice-coming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Electric Plane: इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और कार अब हुए पुराने, आ रहा इलेक्ट्रिक प्लेन, जानें पूरी डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Electric Plane: इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और कार अब हुए पुराने, आ रहा इलेक्ट्रिक प्लेन, जानें पूरी डिटेल्स
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:46 PM IST
सार
अब तक आपने इलेक्ट्रिक बाइक, स्कूटर और कार के बारे में ही सुना होगा। अगर हम कहें कि जल्द ही बिजली से चलने वाले प्लेन भी आ सकते हैं तो आप क्या सोचेंगे। जी हां अब जल्द ही दुनियाभर में इलेक्ट्रिक प्लेन मौजूदा प्लेन की जगह ले सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
एलिस इलेक्ट्रिक प्लेन
- फोटो : eviation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया के पहले इलेक्ट्रिक प्लेन से आसमान में सफलतापूर्वक उड़ान भरी है। जीरो एमिशन वाले विमान ने 3500 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरी। ये उड़ान आठ मिनट की रही।
कितनी है क्षमता
2 of 6
एलिस इलेक्ट्रिक प्लेन
- फोटो : eviation
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान में 640 किलोवॉट की मोटर दी गई है। इस मोटर को ईवी कार या फोन जैसी बैटरी तकनीक से चार्ज किया जा सकता है। 30 मिनट की चार्जिंग के बाद नौ यात्रियों को लेकर एलिस एक घंटे से दो घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम होगा। परंपरागत विमान में इंजन लगा होता है जो एविएशन फ्यूल से चलता है। विमान चलाने पर ये फ्यूल जलता है और प्रदूषण करता है। लेकिन इलेक्ट्रिक विमान बिजली से चार्ज होने के बाद चलता है जिससे प्रदूषण नहीं होता।
कितनी है स्पीड
3 of 6
एलिस इलेक्ट्रिक प्लेन
- फोटो : eviation
इलेक्ट्रिक विमान एलिस की अधिकतम क्रूज स्पीड 250 समुद्री मील या 287 मील प्रति घंटा है। परंपरागत विमानों में से एक बोइंग 737 की अधिकतम क्रूज स्पीड 588 मील प्रति घंटा है।
एविएशन नाम की कंपनी ने इलेक्ट्रिक विमान का प्रोटोटाइप बनाया है। कंपनी इजराइल की है। विमान की टेस्ट उड़ान अमेरिका के वॉशिंगटन ग्रांट कंट्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अगले कुछ सालों में विमान की डिलीवरी देना शुरू कर सकती है। डिलीवरी से पहले कंपनी टेस्ट उड़ान की जानकारी का उपयोग करेगी और विमान को बेहतर करने की कोशिश करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।