फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Due to four mistakes the health of the car deteriorates, what to do for long life, know the details

Car Care Tips: चार गलतियों से बिगड़ जाती है कार की सेहत, लंबी उम्र के लिए करें क्या काम, जानें डिटेल

Thu, 30 Nov 2023 09:51 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Thu, 30 Nov 2023 09:51 AM IST
सार

अक्सर लोगों की लापरवाही के कारण कार में कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी कार की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं, तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Due to four mistakes the health of the car deteriorates, what to do for long life, know the details
कार सर्विस करवाएं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में बड़ी संख्या में कारों का उपयोग किया जाता है। अक्सर पहली बार कार खरीदने वालों के साथ ही कुछ अनुभवी लोग भी लापरवाही बरतने लगते हैं। जिससे कार की सेहत खराब होने लगती है। हम इस खबर में आपको ऐसे चार कारणों की जानकारी दे रहे हैं, जिनसे बचकर कार की उम्र को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


हवा का रखें ध्यान
कार को चलाने में टायरों का काफी ज्यादा महत्वपूर्ण काम होता है। सड़क पर चलते हुए कार और सड़क के बीच संपर्क का काम टायर ही करते हैं। साथ ही सफर के दौरान पूरी कार का भार भी टायरों पर होता है। ऐसे में अगर टायर में हवा कम हो तो इससे ईंधन की खपत तो बढ़ती ही है साथ ही टायर की उम्र भी कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि टायरों में हमेशा सही प्रैशर में हवा भरी हो।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - How To Check Oil Level: अपनी कार को बड़े नुकसान से बचाएं, जानें इंजन ऑयल चेक करने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत गियर में ना चलाएं कार
कार को गलत गियर में चलाने से जहां कार बंद होने का खतरा बढ़ता है वहीं इससे इंजन पर भी अतिरिक्त दबाव आता है। इंजन पर अतिरिक्त दबाव आने के कारण इंजन के अंदरूनी पार्ट्स जल्दी घिसते हैं और इससे इंजन की उम्र कम होने के साथ ही गियरबॉक्स में भी खराबी आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं सही गियर में कार चलाते हुए बेहतर एवरेज के साथ कार की उम्र बढ़ाई जा सकती है।


यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा

खराब सड़क पर ना चलाएं
कार को लंबे समय तक अगर खराब सड़क पर चलाया जाता है, तो कार को इससे ज्यादा नुकसान होता है। खराब सड़क पर कार चलाने के कारण कार के सस्पेंशन को नुकसान पहुंचता है और यह समय से पहले ही खराब हो जाता है।

यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च

एसी का रखें ध्यान
कार में सफर के दौरान एसी का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। देश के कई राज्यों में 12 महीने तो कई राज्यों में आठ से 10 महीनों तक एसी का उपयोग होता है। ऐसे में इसके साथ लापरवाही बरतने से आपको समय और खर्चा दोनों करने पड़ते हैं। कार के एसी के एयर फिल्टर खराब हो जाए तो कूलिंग कम हो जाती है।

यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed