EV: खराब सर्विस के चलते ग्राहक की नाराजगी का करना पड़ा सामना, ईवी कंपनियों की जवाबदेही बढ़ी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, चेन्नई के अंबत्तूर के पार्थसारथी नामक एक ग्राहक ने निर्माता के शोरूम के बाहर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को आग लगा दी।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, चेन्नई के अंबत्तूर के पार्थसारथी नामक एक ग्राहक ने निर्माता के शोरूम के बाहर अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को आग लगा दी। थिरुमुलईवायल के कलेक्शन एजेंट पार्थसारथी ने बार-बार होने वाली खराबी और बढ़ती मरम्मत लागत से परेशान होकर यह कदम उठाया।
A disgruntled #ElectricScooter owner set his vehicle on fire in front of a showroom in #Ambattur, #Chennai, on Wednesday, alleging improper servicing of repeated complaints.
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) November 29, 2024
Parthasarathy, a resident of #Thirumullaivayal, purchased the #Ather scooter for Rs 1.80 lakh. However,… pic.twitter.com/MFn0rjrGgT
उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे हर 5,000 किलोमीटर पर बीयरिंग बदलने के लिए कहा और स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण सर्विस को टालते रहे।" हाल ही में, पार्थसारथी को ब्रेक पैड, व्हील बीयरिंग और ड्राइव बेल्ट बदलने के लिए कहा गया, जिससे वे परेशान हो गए।
हालांकि, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एथर के करीबी सूत्रों ने बताया कि ये दावे झूठे थे। उन्होंने बताया कि तीन साल के दौरान ग्राहक की सर्विस लागत लगभग 10,000 रुपये थी। हालांकि, अमर उजाला स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं कर सकता है।
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) को बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर कंपनी और एथर एनर्जी सहित प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं से आफ्ट सेल्स सर्विस (बिक्री के बाद की सेवा) के बारे में 12,000 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने इन कंपनियों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।