फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   diesel cars advantages and disadvantages know details

Car Tips: खरीदने से पहले जान लीजिए डीजल कार के फायदे और नुकसान, दूर हो जाएगी सारी उलझन

Fri, 16 Aug 2024 04:08 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 16 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

डीजल कार या फिर पेट्रोल कार। अगर आप डीजल कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो एक मिनट देकर इस खबर को पढ़ लीजिए। इसके बाद डीजल कार के सारे फायदे और नुकसान की जानकारी मिल जाएगी। ऐसे में किसी तरह की कोई दुविधा नहीं रहेगी। 

विज्ञापन
diesel cars advantages and disadvantages know details
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आप किसी फ्यूल वाली कार को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो इस आर्टिकल से आपका काम आसान हो जाएगा। दरअसल, काफी लोगों को इस बात की दुविधा रहती है कि पेट्रोल वाली कार खरीदें या फिर डीजल कार। अगर आप इन दिनों इस तरह की उलझन में फंसे हुए हैं तो आगे खबर में जानिए डीजल कार के क्या फायदे और नुकसान हैं। इसके बाद आपको कई सवालों के जवाब स्पष्ट हो जाएंगे। 

विज्ञापन

डीजल कार के फायदे

  • अगर आप डीजल कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको बता दें कि डीजल कार में माइलेज काफी बढ़िया मिलती है। अगर आपको माइलेज की भी चिंता रहती है तो फिर डीजल कार बेहतर विकल्प हो सकता है। डीजल कार में पेट्रोल की तुलना में बेहतर माइलेज मिलती है। 
  • इसके साथ ही डीजल का दाम पेट्रोल के मुकाबले थोड़ा कम होता है। ऐसे में अगर आप इनमें से किसी एक का चुनाव करना चाहते हैं तो डीजल कार एक अच्छा विकल्प है। अगर आप अक्सर लंबे सफर पर जाते हैं तो डीजल कार सही विकल्प साबित हो सकता है। इस वजह से डीजल कार लोगों को ज्यादा लुभाती हैं। 
  • अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि डीजल कारों में स्पार्क प्लग नहीं होता है। ऐसे में डीजल कारों को नियमित समय पर ट्यून-अप कराने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, इसके बाद भी थोड़े-थोड़े समय पर डीजल कार को मेंटनेंस और सर्वसिंग की जरूरत होती है, ताकि कार की लाइफ बढ़ाई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल कार के नुकसान

  • डीजल कार में भले ही स्पार्क प्लग नहीं होते हैं, मगर फिर भी कार की लाइफ बढ़ाने के लिए गाड़ी को नियमित अंतराल पर सर्विस और रखरखाव की आवश्यकता होती है। अगर लंबे समय तक डीजल कारों में सर्विस नहीं कराई गई तो इससे कार के फिल्टर्स में दिक्कत आ सकती है। जैसे- एयर फिल्टर और इंजन ऑयल फिल्टर को सही वक्त पर बदलना जरूरी है। 
  • डीजल के दाम पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि बाजार में डीजल की कीमत लगभग पेट्रोल के दाम के बराबर ही है। कई राज्यों में डीजल का दाम पेट्रोल की कीमत से थोड़ा ही कम है। बीते कुछ सालों में डीजल का दाम काफी तेजी से बढ़ा है। इसके पीछे एक वजह है कि अधिकतर वाहनों जैसे- बस, ट्रक और अन्य गाड़ियों में डीजल का इस्तेमाल ज्यादा होता है। जब डीजल का इस्तेमाल ज्यादा होगा तो इससे कीमत भी बढ़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed