फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   detel easy plus launched in India detel easy plus electric bike price know the specifications and price of detel easy plus electric scooter price in india electric vehicles in india 2021 cheapest electric scooter in india 2021

दुनिया का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर: Detel Easy Plus लॉन्च, जानें कीमत और ड्राइविंग रेंज, इतने रुपये में हो रही है बुकिंग

Fri, 19 Mar 2021 03:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 19 Mar 2021 03:41 PM IST
सार

Detel Easy Plus देश का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन है। कंपनी ने अपनी इस B2C ई-बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए खरीदार को सिर्फ 1,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

detel easy plus launched in India detel easy plus electric bike price know the specifications and price of detel easy plus electric scooter price in india electric vehicles in india 2021 cheapest electric scooter in india 2021
Detel Easy Plus Electric Scooter - फोटो : Detel

विस्तार

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग में तेजी देखी जा रही है। इसे देखते हुए इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Detel (डीटल) ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन Detel Easy Plus (डीटल ईजी प्लस) को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को सिर्फ 1,999 रुपये में बुक किया जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में इस वाहन को राइड एशिया एक्सपो में पेश किया था। कंपनी ने 'डेटेल डिकार्बोनिज इंडिया' पहल के तहत इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को लॉन्च किया है। बता दें कि Detel दुनिया भर में सबसे सस्ता फीचर फोन सिर्फ 299 रुपये में लाने और सबसे किफायती एलईडी टीवी 3999 रुपये में लॉन्च करने वाली कंपनी है। 

बैटरी, रेंज और स्पीड

detel easy plus launched in India detel easy plus electric bike price know the specifications and price of detel easy plus electric scooter price in india electric vehicles in india 2021 cheapest electric scooter in india 2021
Detel Easy Plus Electric Scooter - फोटो : Detel
Detel Easy Plus इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में एक 250 वाट इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह एक लो-स्पीड वाहन है जिसमें 20AH लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। वाहन की बैटरी को फुल चार्ज करने में सिर्फ 4 से 5 घंटे का समय लगता है। सिंगल चार्ज पर 60 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। इस वाहन की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

भारत के लिए की गई डिजाइन

detel easy plus launched in India detel easy plus electric bike price know the specifications and price of detel easy plus electric scooter price in india electric vehicles in india 2021 cheapest electric scooter in india 2021
Detel Easy Plus Electric Scooter - फोटो : Detel
डीटल बाइक में 170 मिमी की हाई ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसे खास तौर पर भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। डीटल ई-वाहन लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है जो स्थिरता का सबसे बेहतर प्रदर्शन करता है। ईजी प्लस को मेटल अलॉय, पाउडर-कोटेड और ट्यूबलेस टायर के साथ डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि फिर चाहे वे शहरों की ट्रैफिक वाली सड़कें हों या ग्रामीण भारत की उबड़ खाबड़ सड़कें, यह बाइक हर तरह की सड़कों के लिए शानदार है। 
विज्ञापन

कीमत और बुकिंग

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Detel Easy Plus की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। ईजी प्लस देश का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन है। कंपनी ने अपनी इस B2C ई-बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है। इसके लिए खरीदार को सिर्फ 1,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे। इस इलेक्ट्रिक वाहन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है। 

रंग
Detel Easy Plus  रेड एंड ब्लैक रंग में उपलब्ध है। इसके साथ ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मेटैलिक रेड, पर्ल व्हाइट, गनमेटल, मेटालिक ब्लैक और मेटालिक येलो जैसे रंगों में भी आता है। यह वाहन 170 किलोग्राम तक का भार उठा सकता है। 

सर्विस और वारंटी

डीटल हर एक बाइक के साथ प्री-पेड रोड साइड असिस्टेंस की सर्विस भी दे रही है। अगर बाइक खराब हो जाए तो ग्राहक एक टोल फ्री नंबर (844 844 0449) पर कॉल कर सकते हैं। और एक गाड़ी उनकी लोकेशन पर भेज दी जाएगी जहां से बाइक की 40 किलोमीटर रेडियस के अंदर किसी भी सर्विस पॉइंट पर मुफ्त पहुंचा दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक को वारंटी के अंदर ठिकाने पे सर्विस दी जाएगी और रोड साइड असिस्टेंस पूरे देश में दी जाएगी। 

कंपनी का वादा

डीटल के संस्थापक, डॉ योगेश भाटिया ने कहा, "डीटल जनता के लिए एक स्वदेशी ब्रांड है। हमारी लक्ष्य भारत का सबसे भरोसेमंद कम गति वाले दोपहिया वाहन निर्माता बनने की है। हम एक औसत उपयोगकर्ता की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए एक स्थायी गतिशीलता समाधान की पेशकश कर रहे हैं। हम सबसे किफायती मूल्य पर भारत के परिवहन नेटवर्क में एक बेंचमार्क बनाने के लिए तैयार हैं। हम इस लक्ष्य से प्रेरित है की भारत के कार्बन एमिशन कम कर दें। हमारा लक्ष्य है की हम सभी ग्राहकों को पर्यावरण की रक्षा करने वाले प्रोडक्ट उपलब्ध करवाएं।" 

कमर्शियल ई-व्हीकल भी लाएगी

इसके अलावा, कंपनी वर्ष 2021 के आखिर तक एक कमर्शियल ई-व्हीकल Detel East Loader लाने की भी योजना बना रही है। कंपनी ईवी बाजार में टियर 2 और टियर 3 शहरों के बाजारों में अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर काम कर रही है। 

ग्राहक के नाम से लगेगा पेड़

डेटेल फाउंडेशन की संस्थापक गीतिका भाटिया के मुताबिक, "डेटेल फाउंडेशन ने Detel इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पर एक पेड़ प्रदान करने के लिए एक पहल की है। इस पहल के तहत हम ग्राहकों को एक व्यक्तिगत प्रमाण पत्र के साथ सराहना का एक टोकन प्रदान करेंगे, जिसमें यह बताया जाएगा कि कैसे Detel India से उनकी खरीदारी ने #Detelgreenindia पहल में योगदान करने में मदद की है।" 

उन्होंने आगे कहा, "प्रमाणपत्र में उस ग्राहक के नाम पर लगाए गए पेड़ का जियोटैग भी होगा, जो उन्हें वर्चुअली पेड़ के स्थान पर जाने में मदद करेगा।" 
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed