फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Demand For Dark Colour Cars Increases Charm Of White Continues Most Demanded Car Colour In 2024

Car Sales: व्हाइट, ब्लू या ग्रीन.... किस रंग की कार 2024 में बनी लोगों की फेवरेट? जानिए कैसा रहा ग्लोबल ट्रेंड

Tue, 31 Dec 2024 04:14 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 04:14 PM IST
सार

2021 में जहां काले रंग की कारों का मार्केट शेयर केवल 14.8 प्रतिशत था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 20.2 प्रतिशत हो गया है। एसयूवी की बढ़ती बिक्री से साथ, इस साल नीले और गहरे रंगों की कारों की मांग में तेज उछाल देखा गया।

विज्ञापन
Demand For Dark Colour Cars Increases Charm Of White Continues Most Demanded Car Colour In 2024
2025 Volkswagen Atlas SUV - फोटो : Volkswagen

विस्तार

भारत में कारों के रंग को लेकर लोगों की पसंद में बदलाव आ रहा है। पहले जहां सफेद रंग की कारें सबसे ज्यादा पाॅपुलर थीं, वहीं अब काले और नीले जैसे गहरे रंगों की कारों की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है। जैटो डायनैमिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में जहां काले रंग की कारों का मार्केट शेयर केवल 14.8 प्रतिशत था, वहीं 2024 में यह बढ़कर 20.2 प्रतिशत हो गया है। इसी तरह नीले रंग की कारों की मांग भी बढ़ी है, जो 2021 में 8.8 प्रतिशत थी, अब 2024 में बढ़कर 10.9 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

Demand For Dark Colour Cars Increases Charm Of White Continues Most Demanded Car Colour In 2024
Nissan Leaf Electric Car - फोटो : Nissan
सफेद रंग की कारों का दबदबा बरकरार
हालांकि, गहरे रंगों की कारों की बढ़ती पसंद के बावजूद सफेद रंग की कारों का दबदबा अभी भी बरकरार है। 2021 में सफेद कारों की हिस्सेदारी 43.9 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 39 प्रतिशत हो गई थी। लेकिन 2024 में फिर से सफेद रंग की कारों की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी हुई है और इनकी हिस्सेदारी 39.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Demand For Dark Colour Cars Increases Charm Of White Continues Most Demanded Car Colour In 2024
Audi Q7 Luxury Car - फोटो : Audi India
पसंद आ रहीं गहरे रंग की कारें
हुंडई मोटर इंडिया के मुताबिक काले रंग की कारों की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। 2021 में कंपनी की घरेलू बिक्री में काले रंग की कारों की हिस्सेदारी केवल 9 प्रतिशत थी, जो 2024 के पहले ग्यारह महीनों में बढ़कर 19 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, सफेद रंग की कारें अभी भी कंपनी की घरेलू बिक्री में प्रमुख स्थान पर हैं और इनकी हिस्सेदारी पिछले चार वर्षों में 54 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन

Demand For Dark Colour Cars Increases Charm Of White Continues Most Demanded Car Colour In 2024
Tata Curvv SUV Coupe - फोटो : Tata Motors
नए रंगों की तरफ रुझान बढ़ा
नए और आकर्षक रंगों के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है, खासकर युवा ग्राहकों को नए, चटरदार और गहरे रंग पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा, एसयूवी वाहनों की बढ़ती मांग ने भी काले, नीले और गहरे हरे रंग की कारों की बिक्री को बढ़ा दिया है। 2021 में जहां ऐसी कारों की बिक्री एक प्रतिशत थी, वहीं 2024 में यह बढ़कर 5 प्रतिशत हो गई है।

Demand For Dark Colour Cars Increases Charm Of White Continues Most Demanded Car Colour In 2024
Mahindra Scorpio Classic Boss Edition - फोटो : Mahindra
ग्लोबल ट्रेंड्स में दिख रहा बदलाव
भारत में ही नहीं बल्कि रंगों की पसंद में यह बदलाव दुनिया भर में देखा जा रहा है। जैटो डायनैमिक्स के अनुसार, वैश्विक स्तर पर काले रंग की कारों की लोकप्रियता 2022 में 18 प्रतिशत से बढ़कर 2023 में 21 प्रतिशत हो गई है। इसके विपरीत, सफेद रंग की कारों की हिस्सेदारी घट कर 36 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed