फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Commercial Vehicle ›   Mahindra and Mahindra partnership with Zoomcar to provide Electric car in mysore

यहां किराए पर मिल रही इलेक्ट्रिक कार, महिंद्रा लाई नई सुविधा

Thu, 16 Nov 2017 03:45 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 16 Nov 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
Mahindra and Mahindra partnership with Zoomcar to provide Electric car in mysore
Mahindra e2oPlus
घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किराए पर कार देने वाली कंपनी जूमकार से साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत बंगलूरू स्थित स्टार्टअप कंपनी जूमकार  महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार e2oPlus की 20 यूनिट किराए पर देगी। यह सुविधा अभी सिर्फ मैसूर शहर में उपलब्ध होगी। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा अभी देश में इलेक्ट्रिक वीइकल्स (ईवी) बनाने वाली अकेली कंपनी है।
विज्ञापन


पढ़ें: होंडा ग्राजिया vs सुजुकी Access 125 vs अप्रिलिया SR 150: जानिए कौन सा स्कूटर है बेहतर
विज्ञापन


इन दोनों कंपनियों ने शहर में परिवहन को सुगम बनाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए साझेदारी की है। इसके जरिए अब मैसूर में लोग इलेक्ट्रिक कार को रेंट पर लेकर भी सैर कर पाएंगे। इस सुविधा को जल्द ही हैदराबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हैं महिंद्रा की इस कार के फीचर्स

Mahindra and Mahindra partnership with Zoomcar to provide Electric car in mysore
Mahindra e2oPlus
महिंद्रा ई2ओ प्लस की शुरुआती कीमत 5.46 लाख रूपए है, जो 8.46 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। कार का टॉप वैरिएंट 41 पीएस की पावर और 91 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। कार एक बार चार्ज होकर 140 किमी तक का सफर तय कर सकती है। इसकी टॉप स्पीड 85 Kmph की है। कार को शून्य से 60 kmph की स्पीड पकड़ने में 9.5 सेकेंड का समय लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Automobiles News in Hindi related to car and bike reviews, latest car and bike diaries and auto news in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from automobiles and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed