फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Commercial Vehicle ›   Ashok Leyland Dost+ Launched at price 5.68 Lakhs Rupees

अशोक लेलैंड ने लॉन्च किया Dost+, कीमत 5.6 लाख से शुरू

Thu, 28 Sep 2017 04:06 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 28 Sep 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
Ashok Leyland Dost+ Launched at price 5.68 Lakhs Rupees
Ashok Leyland Dost
भारत की वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड ने बैंगलोर में नया छोटा कमर्शियल वाहन Dost+ लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी शुरूआती कीमत 5.6 लाख रुपए रखी है। यह अशोक लेलैंड के पुराने मॉडल- दोस्त का नया वर्जन है। कंपनी ने इसी वाहन के साथ छोटे कमर्शियल व्हीकल सेग्मेंट में एंट्री की थी। हालांकि यह पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा क्षमता वाला होगा। 
विज्ञापन


दोस्त प्लस में 1.5 लीटर TDCR इंजन दिया गया है। यह 60bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोस्त प्लस उन लोगों को लिए है, जो छोटे वाहन के साथ भार ढ़ोने का काम करना चाहते हैं। कंपनी दावा करती है कि दोस्त प्लस अपनी क्लास में सबसे बेहतरीन माइलेज देता है।  अशोल लेलैंड दोस्त प्लस को पुराने मॉडल के मुकाबले 18 फीसदी ज्यादा वजन ढ़ोने की क्षमता रखता है। इसमें 14 इंच की स्टील व्हील दिए गए हैं। 
विज्ञापन


दोस्त प्लस तीन कलर ऑप्शन व्हाइट, आयरिश क्रीम और ग्रे-बेज में उपलब्ध है और इसे दो साल और एक लाख किलोमीटर की अतिरिक्त वॉरंटी के साथ लांच किया गया है। दोस्त प्लस 2645mm लम्बा और 1620 मिमी चौड़ा है। यह भीड़ वाले शहरी इलाकों के साथ छोटी ग्रामीण सड़कों पर भी माल ढ़ोने के लिए शानदार है। इसमें डुअल टोन इंटीरियर, एयर कंडिशनर, पावर स्टीयरिंग और डुअल टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Automobiles News in Hindi related to car and bike reviews, latest car and bike diaries and auto news in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from automobiles and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed