फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Chinese social media users support Tesla CEO Elon Musk Donald Trump Latest news in Hindi

Elon Musk: ट्रंप की निर्वासन धमकी के बाद मस्क को चीन से मिला प्यार, टेस्ला सीईओ बनाएंगे नई पार्टी!

Sat, 05 Jul 2025 04:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 04:52 PM IST
सार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क इन दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तीखी बहस में उलझे हुए हैं। इस दौरान मस्क ने यह तक कह दिया कि अगर अमेरिकी संसद में ट्रंप का प्रस्ताव पास होता है, तो वे खुद की एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे।

विज्ञापन
Chinese social media users support Tesla CEO Elon Musk Donald Trump Latest news in Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क इन दिनों अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से तीखी बहस में उलझे हुए हैं। इस दौरान मस्क ने यह तक कह दिया कि अगर अमेरिकी संसद में ट्रंप का प्रस्ताव पास होता है, तो वे खुद की एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे। इस बयान के बाद चीन के सोशल मीडिया पर मस्क के लिए जबरदस्त समर्थन देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2026 Triumph Rocket 3 R: नई ट्रायम्फ रॉकेट 3 स्टॉर्म सीरीज का ग्लोबल डेब्यू, दुनिया की सबसे बड़ी इंजन वाली बाइक
विज्ञापन

"वन बिग, ब्यूटीफुल बिल" पर मस्क की कड़ी प्रतिक्रिया
इस पूरे विवाद की शुरुआत हुई ट्रंप के उस विवादास्पद प्रस्ताव से जिसे उन्होंने "वन बिग, ब्यूटीफुल बिल" कहा। रिपोर्ट के मुताबिक इस बिल के जरिए अमेरिका पर लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज और बढ़ सकता है। मस्क ने इस प्रस्ताव की खुलकर आलोचना की, जिससे ट्रंप भड़क उठे। ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर कहा कि अगर मस्क को सरकारी सब्सिडी न मिले तो उसे अपनी दुकान समेटकर साउथ अफ्रीका लौट जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - Toll Tax: सरकार ने 50 प्रतिशत तक घटाया टोल टैक्स, इन राष्ट्रीय राजमार्गों पर मिलेगा फायदा, जानें डिटेल्स 
विज्ञापन

'अमेरिकन पार्टी' की घोषणा का इशारा
टेस्ला के सीईओ मस्क ने चेतावनी दी है कि अगर सीनेट ने यह बिल पास किया, तो वह 'अमेरिकन पार्टी' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने पर गंभीरता से विचार करेंगे। यह बात बेनजिंगा की एक रिपोर्ट में सामने आई है।

यह भी पढ़ें - Commercial Vehicles Tax: यूपी में कमर्शियल वाहनों के लिए अब हर महीने टैक्स नहीं, एकमुश्त भुगतान को मंजूरी
विज्ञापन

चीन में एलन मस्क के लिए जबरदस्त समर्थन
मस्क के इस बोल्ड बयान के बाद चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo (वीबो) पर उनके लिए समर्थन की लहर उठ गई है। वीबो को चीन का X (जो पहले ट्विटर था) भी कहा जाता है। वहां यूजर्स मस्क के ट्रंप के खिलाफ स्टैंड को सराह रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, #MuskWantsToBuildAnAmericaParty हैशटैग वहां वायरल हो चुका है।

एक यूजर ने लिखा, "मस्क भाई, हमारे देश के एक अरब से ज्यादा लोग तुम्हारे साथ हैं।" वहीं एक अन्य ने लिखा, "जब हद हो जाए तो ज्यादा सहने की जरूरत नहीं।"

यह भी पढ़ें - Delhi Vehicle Policy: दिल्ली की वाहन नीति की वजह से 65 लाख की लैंड रोवर बिकी सिर्फ 8 लाख में, जानें पूरा मामला

क्या मस्क का राजनीति में आना बदलाव ला सकता है?
कुछ वीबो यूजर्स ने इस मुद्दे पर गहराई से राय भी रखी। एक यूजर ने कहा, "अगर मस्क सच में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाते हैं तो उनकी टेक्नोलॉजी से जुड़ी सोच राजनीति में नई ऊर्जा ला सकती है। इसमें बदलाव की बड़ी संभावना है, और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।"

इस तरह जहां एक तरफ अमेरिका में मस्क और ट्रंप की टकराव गहराती जा रही है। वहीं दूसरी तरफ चीन के लोगों से मस्क को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। अब देखना यह है कि मस्क राजनीति में सचमुच उतरते हैं या यह सिर्फ दबाव बनाने की रणनीति है।

यह भी पढ़ें - Mahindra XEV 9e Pack Two: महिंद्रा XEV 9e पैक टू भारत में लॉन्च, जानें इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के रेंज और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed