फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Chinese carmakers urge China to adopt most severe measures including 25 percent tax on EU cars amid tariff war

EU Cars: टैरिफ वार के बीच ईयू की कारों पर 25% टैक्स लगाने की मांग, चीनी कार निर्माताओं ने चीन से की अपील

Thu, 20 Jun 2024 05:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 05:50 PM IST
सार

चीनी कार निर्माताओं ने यूरोपीय संघ द्वारा चीन में बने इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाए गए शुल्कों के जवाब में, बीजिंग से "सबसे सख्त कदम" उठाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Chinese carmakers urge China to adopt most severe measures including 25 percent tax on EU cars amid tariff war
Luxury Car - फोटो : Bridgestone

विस्तार

चीनी कार निर्माताओं ने यूरोपीय संघ द्वारा चीन में बने इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाए गए शुल्कों के जवाब में, बीजिंग से "सबसे सख्त कदम" उठाने का आग्रह किया है। जिसमें बड़े इंजन वाली यूरोपीय संघ-निर्मित कारों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाना भी शामिल है। एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह बताया गया है।
विज्ञापन

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट पर मंगलवार को प्रकाशित एक लेख के अनुसार, कंपनियों ने बीजिंग के वाणिज्य मंत्रालय के साथ एक बंद कमरे की बैठक में यह मांग की। इस बैठक में चार चीनी और छह यूरोपीय वाहन निर्माता, सहित इंडस्ट्री और रिसर्च से जुड़ी संस्थाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरोपीय संघ ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि वह जांच के बाद चीन में बने ईवी पर शुल्कों को 48 प्रतिशत तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। जिसमें राज्य के स्वामित्व वाली वाहन निर्माता SAIC मोटर कॉर्प को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। मंगलवार की बैठक में एक चीनी व्यापार प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि यूरोपीय संघ ने जांच का उपयोग चीनी ईवी निर्माताओं से ट्रेड सीक्रेट (व्यापार रहस्य) चुराने के बहाने के रूप में किया।
विज्ञापन

समान प्रतिस्पर्धा का मैदान
यूरोपीय संघ की जांच से पहले मई में सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स के एक लेख में सबसे पहले बीजिंग द्वारा जवाबी कार्रवाई के रूप में 2.5 लीटर से बड़े इंजन वाले वाहनों पर अस्थायी आयात कर बढ़ाने का विचार रखा गया था।

यूरोपीय आयोग ने कहा कि उसका लक्ष्य एक समान प्रतिस्पर्धा का मैदान बहाल करना है। लॉबी ग्रुप ट्रांसपोर्ट एंड एनवायरमेंट के अनुसार, 2023 में यूरोपीय संघ में बिकने वाली लगभग पांचवीं इलेक्ट्रिक कारें चीन में बनाई गई थीं और इस साल यह हिस्सा बढ़कर 25 प्रतिशत होने का अनुमान है।

हालांकि, BYD (बीवाईडी) जैसे कुछ ईवी निर्माताओं के लिए, ईयू शुल्कों को अवशोषित (एब्जॉर्ब) करने की गुंजाइश हो सकती है। बीवाईडी को 17.4 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया था। जो आयोग द्वारा जांच किए गए तीन चीनी निर्माताओं में से सबसे कम दर है, और उद्योग औसत 21 प्रतिशत से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed