फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Chinese automotive giant BYD plans of establishing its first factor in South Asia in Pakistan Know Details

EV: टेस्ला की प्रतिद्वंद्वी BYD दक्षिण एशिया में पाकिस्तान को बना सकती है अपना पहला घर, जानें क्या है योजना

Wed, 25 Sep 2024 06:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2024 06:54 PM IST
सार

चीनी ऑटोमोटिव दिग्गज BYD (बीवाईडी) ने दक्षिण एशिया में अपना पहला कारखाना स्थापित करने की योजना की पुष्टि कर दी है। BYD ने कथित तौर पर पाकिस्तान में एक प्लांट लागने का विकल्प चुना है। 

विज्ञापन
Chinese automotive giant BYD plans of establishing its first factor in South Asia in Pakistan Know Details
BYD Dolphin Electric Car - फोटो : BYD

विस्तार

चीनी ऑटोमोटिव दिग्गज BYD (बीवाईडी) ने दक्षिण एशिया में अपना पहला कारखाना स्थापित करने की योजना की पुष्टि कर दी है। जबकि भारत इस क्षेत्र का सबसे बड़ा कार बाजार है। और बिक्री के मामले में दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा बाजार है। लेकिन BYD ने कथित तौर पर पाकिस्तान में एक प्लांट लागने का विकल्प चुना है। 
विज्ञापन

एक मीडिया रिपोर्ट में हाल ही में बताया गया कि BYD एक स्थानीय खिलाड़ी के साथ साझेदारी में एक मैन्युफेक्चरिंग प्लांट (विनिर्माण सुविधा) का निर्माण करेगी। हालांकि BYD ने अभी तक प्लांट की योजनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि BYD मॉडल यहां के स्थानीय बाजार में पेश किए जाएँगे। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा गया है कि BYD पाकिस्तान में बैटरी से चलने वाली कारों की संभावना का दोहन करने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

BYD का पाकिस्तानी ऑटोमोटिव बाजार में एंट्री करना महत्वपूर्ण है। लेकिन संभवतः एक कारखाना स्थापित करना थोड़ा उलझन भरा हो सकता है। महत्वपूर्ण इसलिए क्योंकि BYD आक्रामक विस्तारवादी रास्ते पर चल रहा है। और दुनिया का पांचवां सबसे अधिक आबादी वाला देश होने के नाते, पाकिस्तान एक आकर्षक बाजार पेश कर सकता है। देश में पहले से ही ग्रेट वॉल मोटर, SIAC ग्रुप और चोंगकिंग चांगन ऑटोमोबाइल जैसी कई चीनी ऑटो कंपनियां हैं। लेकिन कार की बिक्री की मात्रा कम है। ईवी की बिक्री तो और भी कम है। 
विज्ञापन

Chinese automotive giant BYD plans of establishing its first factor in South Asia in Pakistan Know Details
BYD Cars - फोटो : BYD
पाकिस्तान में प्लांट लगाने से BYD को अपने मॉडल किफायती दामों पर बेचने में मदद मिल सकती है। लेकिन इस देश का इस्तेमाल निर्यात के लिए बेस के तौर पर भी किया जा सकता है। हालांकि अभी भी अटकलें ही लगाई जा रही हैं, लेकिन BYD की कथित योजना कराची के पोर्ट कासिम इलाके में फैक्ट्री लगाने की है। जो भविष्य में निर्यात की योजना का भी संकेत दे सकती है।

लेकिन बड़ा सवाल है कि घरेलू बिक्री का क्या होगा? 

पाकिस्तान की अब तक की ईवी यात्रा 
पाकिस्तान में ऑटोमोबाइल उद्योग हाल के वर्षों में एक कठिन दौर से गुजर रहा है। जिसमें बिक्री पहले की तुलना में बहुत कम है, खासकर कोविड के वर्षों से पहले की तुलना में। ईवी को लेकर खासी हलचल है। लेकिन मौजूदा समय में कुछ धीमी है। 2022 में, देश में सिर्फ 8,000 ईवी बेचे गए, और इसमें दोपहिया, तीन पहिया और चार पहिया वाहन शामिल हैं। यह जानकारी पाकिस्तान स्थित डॉन अखबार में प्रकाशित एक कॉलम के अनुसार है। 

Chinese automotive giant BYD plans of establishing its first factor in South Asia in Pakistan Know Details
BYD Han Electric Car - फोटो : BYD
पाकिस्तान में इस बात पर व्यापक सहमति है कि ईवी की जरूरत को समझा जा रहा है। लेकिन मौजूदा ईवी नीति का फोकस स्थानीय निर्माण या स्थानीय असेंबली के बजाय आयातित विकल्पों पर निर्भर रहना है। इसका अनिवार्य रूप से मतलब यह है कि किसी व्यक्ति को ईवी के लिए स्थानीय रूप से असेंबल किए गए मॉडल की तुलना में बहुत ज्यादा भुगतान करना पड़ता है।

लेकिन इसमें एक पेंच है। 

आयातित मॉडलों पर ध्यान केंद्रित करने और उसकी वजह से मूल्य निर्धारण का मतलब है कि चीनी खिलाड़ी न सिर्फ स्थानीय पाकिस्तानी बाजार में प्रवेश कर सकते हैं। बल्कि इसे ईवी के सस्ते विकल्पों से भर सकते हैं। और विशेष रूप से BYD ऐसा करने में सक्षम है। चाहे भविष्य में पाकिस्तान में एक बेस से हो या आयात मार्ग का उपयोग जारी रखते हुए। कंपनी के अधिकारियों ने वास्तव में भविष्यवाणी की है कि 2030 तक पाकिस्तान में बिकने वाली सभी कारों में से आधी बैटरी से संचालित होंगी। और इस भविष्यवाणी के आधार पर, शायद, कंपनी तैयार और तत्पर रहना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed