{"_id":"66b7861629cfca1c6300677e","slug":"cheapest-tesla-cybertruck-bookings-stop-only-this-version-available-know-details-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Cybertruck: टेस्ला ने सबसे सस्ते साइबरट्रक की बुकिंग की बंद, फिलहाल बेच रहा है यह वर्जन, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Cybertruck: टेस्ला ने सबसे सस्ते साइबरट्रक की बुकिंग की बंद, फिलहाल बेच रहा है यह वर्जन, जानें कीमत
Sat, 10 Aug 2024 08:54 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 10 Aug 2024 08:54 PM IST
सार
टेस्ला साइबरट्रक की मांग और आपूर्ति पर टेस्ला के निवेशकों और प्रशंसकों द्वारा बारीकी से नजर रखी जाती है। क्योंकि सीईओ एलन मस्क ने इस इलेक्ट्रिक ट्रक के विकास में संसाधन लगाए हैं और प्रति वर्ष 200,000 यूनिट्स बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेस्ला ने अपनी सबसे सस्ती 61,000 डॉलर (करीब 51,21,000 रुपये) वाली साइबरट्रक के ऑर्डर लेना बंद कर दिया है। जबकि 100,000 डॉलर (करीब 83,96,000 रुपये) वाले वर्जन को तुरंत ऑर्डर और डिलीवरी के लिए उपलब्ध करा दिया है। जैसा कि इसकी वेबसाइट पर दिखाया गया है।
विज्ञापन
साइबरट्रक की मांग और आपूर्ति पर टेस्ला के निवेशकों और प्रशंसकों द्वारा बारीकी से नजर रखी जाती है। क्योंकि मुख्य कार्यकारी एलन मस्क ने ट्रक के विकास में संसाधन लगाए हैं, और प्रति वर्ष 200,000 यूनिट्स बनाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में अक्तूबर में, मस्क ने कहा था कि टेस्ला के पास ट्रक के लिए 10 लाख बुकिंग थे। कुछ ग्राहकों ने संकेत दिया है कि वे कम कीमत वाले वर्जन का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि कीमतें ज्यादा हैं और मूल रूप से अनुमानित की तुलना में ड्राइविंग रेंज कम है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाइडहाउस इनसाइट्स के विश्लेषक सैम अबुएलसामिद ने मीडिया को बताया, "यह दर्शाता है कि मांग 10 लाख ट्रकों से बहुत कम है।"
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गाइडहाउस इनसाइट्स के विश्लेषक सैम अबुएलसामिद ने मीडिया को बताया, "यह दर्शाता है कि मांग 10 लाख ट्रकों से बहुत कम है।"
कॉक्स ऑटोमोटिव के अनुसार, साइबरट्रक ने जुलाई में लगभग 4,800 यूनिट्स बेचीं। यह अब तक का इसका सबसे अच्छा महीना है और इसे अब तक अमेरिका में 100,000 डॉलर से अधिक कीमत वाली सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बना दिया है। कॉक्स के एक प्रवक्ता ने एक ईमेल में कहा, "उन्होंने अब तक 16,000 से अधिक की बिक्री की है। लेकिन उस कीमत पर उच्च मात्रा को बनाए रखना एक चुनौती होगी।"
साइबरट्रक में "ब्लेड रनर" फिल्म से प्रेरित एक अपरंपरागत एक्सटीरियर डिजाइन और एक स्टेनलेस स्टील बॉडी है। साइबरट्रक की डिलीवरी नवंबर 2023 में वर्षों की देरी और एक कठिन उत्पादन रैंप-अप के बाद शुरू हुई। मस्क ने 2019 में अनुमान लगाया था कि ट्रक की कीमत 40,000 डॉलर होगी। और एक बार चार्ज करने पर 500 मील या उससे अधिक की यात्रा करने में सक्षम होगा।
टेस्ला की वेबसाइट अब साइबरट्रक के 61,000 डॉलर वाले वर्जन की बुकिंग का विकल्प नहीं दे रही है। जिसे पहले 250-मील की रेंज और 2025 की लक्षित डिलीवरी के साथ पेश किया गया था। 99,990 डॉलर कीमच वाले डुअल-मोटर वेरिएंट फाउंडेशन लिमिटेड सीरीज जिसमें 318-मील की रेंज है, की डिलीवरी का अनुमान इस महीने की शुरुआत में किया गया है। जबकि 119,990 डॉलर ट्राई-मोटर फाउंडेशन साइबरबीस्ट जिसमें 301 मील की रेंज है, अक्तूबर से उपलब्ध है।
अबुएलसामिद ने कहा,"उनके पास इस समय दो मोटर और तीन मोटर ट्रकों का बड़ा स्टॉक है।"