फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   cheap second hand cars for sale in india used cars maruti true value cars

Cars: 50 हजार रुपये में भी कर सकते हैं ड्राइविंग का शौक पूरा, कम बजट में घर लाएं ये सस्ती कारें

Thu, 22 Sep 2022 05:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 05:26 PM IST
सार

नई कार खरीदने की चाहत सबके मन में होती है। लेकिन अगर आप कम बजट के कारण एक नई कार नहीं खरीद पा रहे, तो यूज्ड व्हीकल यानी सेकेंड हैंड कार खरीदना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
cheap second hand cars for sale in india used cars maruti true value cars
Maruti True value - फोटो : For Reference Only

विस्तार

फेस्टिव सीजन से पहले ऑटोमोबाइल बाजार में बिक्री बढ़ने के साथ ही रौनक भी बढ़ जाती है। नई कार खरीदने की चाहत सबके मन में होती है। लेकिन अगर आप कम बजट के कारण एक नई कार नहीं खरीद पा रहे, तो यूज्ड व्हीकल यानी सेकेंड हैंड कार खरीदना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ऐसे में बाजार में ऐसी कई पुरानी गाड़ियां उपलब्ध हैं जिन्हें अपनी बजट के मुताबिक खरीदा जा सकता है। 
विज्ञापन


यहां हम आपको उन सेकेंड हैंड कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह उन गाड़ियों की डिटेल्स हैं जिन्हें मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू की वेबसाइट पर 22 सितंबर 2022 को देखा गया है। इन यूज्ड व्हीकल्स को आप 50 हजार रुपये से 60 हजार रुपये की कीमत अदा कर घर ला सकते हैं। 
विज्ञापन


50 हजार में मारुति की ये कार
मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू की वेबसाइट के मुताबिक Maruti Alto LXI कार गाजियाबाद में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार की डिमांड प्राइस 50 हजार रुपये रखी गई है। यह 2009 मॉडल की कार है और इसमें अब तक 169204 किमी की ड्राइविंग की जा चुकी है। कार में पेट्रोल इंजन है। यह एक सेकेंड ओनर कार है। इसका रजिस्ट्रेशन भी गाजियाबाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट के मुताबिक इसी तरह एक Maruti Alto LXI कार दक्षिण भारत में कन्नूर में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस कार की बिक्री के लिए 55 हजार रुपये की डिमांड प्राइस है। यह 2008 मॉडल की कार है और यह अब तक 77656 किमी चल चुकी है। इस कार में पेट्रोल इंजन मिलता है। यह सेकेंड ओनर कार है। इसका रजिस्ट्रेशन कन्नूर का ही है।

ऐसी ही एक Maruti Alto LXI कार रुद्रपुर में उपलब्ध है। इसकी बिक्री के लिए 55 हजार रुपये की डिमांड की गई है। यह 2008 मॉडल की कार है और अब तक 56444 किमी चल चुकी है। कार में पेट्रोल इंजन है। यह एक फर्स्ट ओनर कार है और इसका रजिस्ट्रेशन रुद्रपुर का है। 

पश्चिम भारत का रूख करते हैं। यहां उदयपुर में एक Maruti 800 STD कार उपलब्ध है। इस बेचने के लिए 55 हजार रुपये की मांग की गई है। यह 2008 मॉडल की कार है और अब तक 125366 किमी की यात्रा कर चुकी है। इस कार में पेट्रोल इंजन है और यह फिफ्थ ओनर कार है। इसका रजिस्ट्रेशन उदयपुर का है।


Maruti Alto STD कार शिमला में खरीदी जा सकती है। इस कार की डिमांड प्राइस 60 हजार रुपये है। यह 2007 मॉडल की कार है और अभी तक 142828 किमी चल चुकी है। कार में पेट्रोल इंजन है। यह फोर्थ ओनर कार है। इसका रजिस्ट्रेशन शिमला का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed