{"_id":"6590fc659faafa40c404c9f6","slug":"celebrate-new-year-but-do-not-make-these-mistakes-while-driving-police-can-take-action-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Tips: नए साल पर मनाएं जश्न, लेकिन ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, पुलिस कर सकती है कार्रवाई","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Tips: नए साल पर मनाएं जश्न, लेकिन ड्राइविंग के दौरान न करें ये गलतियां, पुलिस कर सकती है कार्रवाई
Sun, 31 Dec 2023 11:25 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:25 AM IST
सार
नए साल पर अक्सर लोग सड़कों पर जश्न मनाते हैं। लेकिन कई बार ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिनके कारण पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है। ऐसी कौन सी गलतियां हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
31 दिसंबर और एक जनवरी पर नए साल के जश्न में कई लोग अपनी कार, बाइक या अन्य वाहनों में बैठकर जश्न मनाते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिनके कारण पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है। हम इस खबर में आपको ऐसी कुछ गलतियों की जानकारी दे रहे हैं, जिनको न करके परेशानी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
तेज स्पीड में न चलाएं कार
वैसे तो कार को कभी भी तेज स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। लेकिन अगर आप 31 दिसंबर के मौके पर जश्न मनाते हुए ओवरस्पीडिंग करते हैं। तो पुलिस की ओर से आपके खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा ऐसा करना अपने साथ ही अन्य वाहनों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ाता है। इसलिए कोशिश करें कि कार को तेज स्पीड में न चलाएं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: रात में कार को है चलाना, तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं होगी परेशानी, जानें डिटेल
विज्ञापन
लगाएं सीटबेल्ट
कार चलाते हुए कभी भी सीटबेल्ट को हटाए रखना समझदारी नहीं होती। ऐसा करने न सिर्फ आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। बल्कि ऐसा करना खुद की सुरक्षा के साथ समझौता करना भी होता है। इसलिए जब भी कार चलाएं तो हमेशा सीटबेल्ट लगाकर ही चलाना सुरक्षित होता है।
यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
शराब पीकर कार न चलाएं
नए साल के जश्न के मौके पर कई लोग शराब पीते हैं। ऐसा करने के बाद कुछ लोग कार भी चलाते हैं। जबकि ऐसा करना न सिर्फ सुरक्षा पर खतरा बढ़ाता है। बल्कि ऐसा करने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जा सकती है। इसलिए अगर आप जश्न के दौरान शराब पी रहे हैं, तो उसके बाद कार न चलाएं।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा
न करें हुड़दंग
जश्न के समय कुछ लोग अपनी कार में तेज आवाज में म्यूजिक चलाते हैं और सनरूफ या खिड़कियों से बाहर निकलकर हुड़दंग करते हैं। ऐसा करने पर भी पुलिस की कार्रवाई हो सकती है। साथ ही ऐसा करना आपके साथ ही अन्य वाहनों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल देता है। इसलिए कोशिश करें कि नियमों को ध्यान में रखते हुए ही नए साल का स्वागत करने के लिए जश्न मनाएं।
यह भी पढ़ें - Airbag In Old Car: क्या पुरानी कार में लग सकता है एयरबैग? जानें कितना है सुरक्षित और कितना आएगा खर्च