गर्मियों के समय जरा सी लापरवाही के कारण कार को काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। कई बार लापरवाही के कारण कार में आग लगने जैसी दुर्घटना भी हो जाती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि किस तरह से गर्मियों में अपनी कार को लापरवाही के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है।
{"_id":"6461e2c3d8ab953fdc079888","slug":"carelessness-can-be-very-dangerous-in-summers-know-how-to-take-care-of-the-car-short-circuit-accessories-2023-05-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: गर्मियों में जरा सी लापरवाही हो सकती है जानलेवा, जानें किस तरह रखें कार का ख्याल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: गर्मियों में जरा सी लापरवाही हो सकती है जानलेवा, जानें किस तरह रखें कार का ख्याल
Mon, 15 May 2023 01:48 PM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Mon, 15 May 2023 01:48 PM IST
सार
गर्मियों के दौरान कार में आग लगने जैसी घटनाएं होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। किस तरह अपनी कार को सुरक्षित रखना चाहिए। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
धूप में खड़ी गाड़ियां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी का होता है असर
TEMPRATURE
- फोटो : file photo
आमतौर पर कार को चलाने के समय ही इंजन सहित सभी पार्ट्स का तापमान बढ़ता है। लेकिन गर्मियों के मौसम में ज्यादा तापमान होने के कारण इंजन और कई जरूरी पार्ट्स पहले से ही ज्यादा गर्म रहते हैं। ऐसे में अगर इनका ध्यान ना रखा जाए तो फिर बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
शॉर्ट सर्किट
diesel car engine maintenance
- फोटो : Social
गर्मियों के मौसम में अक्सर कार ओवरहीट हो जाती हैं। ऐसी समस्या ज्यादातर पुरानी हो चुकी कारों में आती है। कई बार कारों में ज्यादा तापमान होने के कारण इंजन और आस-पास की वायर पिघलकर चिपक जाती हैं। जिससे कार में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि गर्मियों में अगर आप कार से लंबी दूरी तय करने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार मेकैनिक से कार चेक करवानी चाहिए।
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
यह भी पढ़ें - Car Suspension: कार का सस्पेंशन कभी नहीं होगा खराब, जानें फिट रखने का सही तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन
कूलेंट का रखें ध्यान
कार में कूलेंट का महत्व
- फोटो : सोशल मीडिया
गर्मियों के मौसम में कार के इंजन को ठंडा रखने का काम कूलेंट करता है। अगर कार में सही मात्रा में और सही कूलेंट नहीं होगा तो इससे इंजन को बड़ा नुकसान हो सकता है। लापरवाही के कारण इंजन ओवरहीट हो जाए तो फिर कार में आग लगने का खतरा भी हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि गर्मियों में खासतौर पर कूलेंट का ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
यह भी पढ़ें - Car Sunroof: क्या आप अपनी कार में भी लगवा सकते हैं सनरूफ, जानें खर्च से लेकर फायदे-नुकसान तक सबकुछ
विज्ञापन
सीएनजी किट
CNG Kit Fitting
- फोटो : cngkitssouthdelhi
जिन कारों में सीएनजी किट लगी होती है, उनका भी गर्मियों के समय काफी ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों की शुरूआत में ही सीएनजी किट और पूरी वायरिंग को चेक करवाना चाहिए। अगर वायरिंग या पाइप में कहीं पर लीकेज होने का खतरा होगा तो उसे समय रहते सही करवाया जा सकता है। ज्यादा तापमान होने के साथ अगर लीकेज हो तो बड़ा हादसा हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क
यह भी पढ़ें - Base Variant Car: क्या फायदे का सौदा है कार का बेस वैरिएंट खरीदना, कीमत और फीचर्स में होता है फर्क