Car Tips: कार के टायर हाइवे पर चलने लायक हैं या नहीं, इन टिप्स से आसान हो जाएगा काम
अगर आप कार लेकर किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि एक बार सफर शुरू होने से पहले गाड़ी के टायरों को चेक करना चाहिए। इस खबर में जानिए किस तरह से कार के टायर की जांच करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क पर या फिर हाइवे पर कार चलाते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर गाड़ी के किसी उपकरण में कोई छोटी-मोटी समस्या है तो उसे वक्त रहते ही ठीक कर लेना चाहिए। ऐसे में कार का टायर भी गाड़ी का एक अहम उपकरण है। अगर टायर में किसी तरह का लीकेज या फिर कोई डैमेज मिलता है तो गाड़ी को सुरक्षित तौर पर चलाना मुश्किल हो जाता है। काफी लोग वाहन के टायरों पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, मगर यही जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है। इसलिए कार को हाइवे पर ले जाने से पहले एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए कि क्या टायर का एयर प्रेशर हाइवे पर चलने लायक है नहीं।
टायर पुराने होने पर बदलें
ये तो आप जानते ही होंगे कि हर चीज की एक समयसीमा होती है। ऐसे में कार टायर की भी लिमिट होती है। अगर कार का टायर ज्यादा पुराना हो गया है तो ये मुमकिन है कि उसकी क्षमता बेहद ही कम रह गई है। यही वजह है पुरानी कार के टायरों की सही क्षमता की जांच करना काफी जरुरी है। चलिए आगे जानते हैं हाइवे पर कार लेकर जाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना है।
इसका रखें खास ध्यान
अगर आप कार के साथ हाईवे पर लंबे सफर पर जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि टायर का बाहरी हिस्सा खराब तो नहीं हो गया है। इसके साथ ही यह भी देखना है कि टायर किसी जगह से घिस तो नहीं गया है। अगर ऐसा है तो सफर पर जाने से पहले टायर को बदलना चाहिए।
टायर की स्पीड क्षमता
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि टायर की भी एक सीमा होती है और निर्धारित समय के बाद टायरों की क्षमता कम हो जाती है। सफर पर जाने से पहले देखें कि टायर को हाइवे पर कितनी रफ्तार के साथ चलाया जा सकता है। यह चेक काफी आसान है, इसके लिए टायर पर नंबर दिए गए होते हैं, मगर टायर पर पी लिखा है तो इसका मतलब है कि गाड़ी को 150 किलोमीटर की स्पीड से ऊपर चलाने पर टायर फट सकता है।
टायर की करें जांच
हाइवे पर कार लेकर जा रहे हैं तो एक और बात, जिसका आपको ध्यान रखना है कि गाड़ी के टायर में किसी तरह का लीकेज तो नहीं है। अगर ऐसा है तो हाइवे पर कार का टायर किसी भी वक्त अचानक से फट सकता है। इस दौरान गाड़ी में बैठे लोगों को भी चोट लग सकती है। ऐसे में सफर शुरू करने से पहले एक बार इसका ध्यान रखें।
टायर में सही हवा का होना जरूरी
अगर आप सुरक्षित तौर पर हाइवे पर कार चलाना चाहते हैं तो टायरों में ऑक्सीजन की जगह नाइट्रोजन गैस भरवाएं। दरअसल नाइट्रोजन गैस हाइवे पर तेज रफ्तार से कार चलाने पर टायर को नियंत्रित रखती है और सड़क पर ज्यादा फैलने का मौका नहीं देती है। इस वजह से कार चलाने वाला आराम से ड्राइविंग कर पाता है।