Car Tips: कार के इंजन को पहले और एसी को बाद में करते हैं बंद? तब मत पूछो क्या होगा
अगर आपके पास कार है और वो एसी वाली है तो यह खबर आपको अच्छी जानकारी दे सकती है। काफी वाहन चालक कार से उतरने से पहले इंजन को पहले बंद कर देते हैं और एसी को बाद में बंद करते हैं। इससे एसी को नुकसान हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार के कई सारे ऐसे पार्ट्स होते हैं, जिनके बारे में कार चलाने वाले भी नहीं जानते हैं। अगर आप अक्सर कार से सफर करते हैं तो आपके लिए यह खबर काफी जरूरी है। दरअसल, कार में बैठे लोगों को गर्मी से राहत देने वाला एसी कई बार परेशानी का सबब बन जाता है। अगर आप कार से बाहर आने से पहले एसी को बंद कर देते हैं तो यह एक अच्छा काम हो सकता है। जी हां, आगे जानिए अगर कार में इंजन को पहले बंद कर दिया और एसी कुछ समय तक चलता रहें तो इससे कार पर बुरा असर पड़ता है।
कार एसी से पहले इंजन को किया बंद
आपको बता दें कि कार के इंजन से पहले अगर एसी को बंद करते हैं तो इससे इंजन पर खराब प्रभाव नहीं पड़ता है। वहीं, कार के इंजन को एसी से पहले बंद करने पर एसी की कूलिंग क्षमता कम हो जाती है। कार का एसी गाड़ी के फ्यूल की अधिक खपत करता है, ऐसे में अगर इंजन बंद करने के बाद भी एसी चलता रहता है तो इससे एसी सिस्टम में बड़ी दिक्कत हो सकती है।
कार एसी का सिस्टम
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार का एसी अमूमन तीन भागों में बंटा होता है। इसमें वेंटिलेशन, ऑटोमेटिव हीटिंग और एयर कंडीशनर। कार में एसी सिस्टम आने के बाद से यही सिस्टम जारी है। ऐसे में हर ऑटो एक्सपर्ट यही सलाह देता है कि कार का इंजन बंद करने से पहले गाड़ी का एसी ऑफ करना चाहिए। ताकि एसी की क्षमता पर बुरा प्रभाव न पड़े।
इस बात का रखें ख्याल
अगर आप कार के इंजन को पहले बंद कर देते हैं और एसी कुछ समय बाद बंद करते हैं तो इससे गाड़ी की माइलेज पर खराब प्रभाव पड़ता है, क्योंकि इस दौरान इंजन ऑफ होता है, ऐसे में इंजन की परफॉर्मेस भी कम होती है। कार में एसी सही तरह से काम करे, इसके लिए एसी का कंप्रेसर सही कंडीशन में होना चाहिए। कंप्रेसर कार के इंजन के साथ जुड़ा होता है, ऐसे में अगर इंजन पहले बंद कर दिया तो फिर एसी पूरी तरह से खराब हो सकता है। वहीं, अगर ऐसा लगातार किया जाए तो इससे एसी की कूलिंग देर से होगी। कई मामलों में एसी की गैस भी खत्म हो जाती है। कार का इंजन बंद करने पर कार के सारे सिस्टम बंद हो जाते हैं।