Car Steering Wheel: स्टीयरिंग व्हील कार के बीच में क्यों नहीं मिलता? जानें क्या हैं इसके बड़े कारण
भारतीय बाजार में आने वाली कारों में स्टीयरिंग व्हील दाई ओर मिलता है। वहीं, विदेशों में स्टीयरिंग व्हील बाई ओर मिलता है। मगर कार के बीच में यह सुविधा क्यों नहीं दी जाती है, जानें वजह।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कार बाजार काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। बीते महीने भी कारों की अच्छी बिक्री दर्ज की गई है। वाहन निर्माता लगातार ग्राहकों को लुभाने और कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए नए-नए डिजाइन और फीचर्स लेकर आते हैं। कार चलाने के लिए अहम स्टीयरिंग व्हील दाई तरफ दिया जाता है, हालांकि, कई देशों में यह बाई ओर दिया जाता है। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि स्टीयरिंग व्हील कार के बीच में क्यों नहीं दिया जाता है। अगर आप इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं तो चलिए पढ़ते हैं क्या है इसका सही उत्तर।
आरामदायक ड्राइविंग के लिए
अगर कार कंपनियां गाड़ी के बीच स्टीयरिंग व्हील देंगी तो इससे ड्राइवर को बड़ी दिक्कत हो सकती है। दरअसल, कार चलाने के लिए ड्राइवर को देखने में परेशानी हो सकती है। साथ ही हादसों में भी इजाफा हो सकता है। ड्राइवर को कार चलाने के लिए उचित दृष्टि मिलें, इसलिए वाहन निर्माता कार के दाई या फिर बाई तरफ स्टीयरिंग व्हील देते हैं।
ड्राइवर की सुविधा के लिए
कार के बीच में स्टीयरिंग व्हील न देने के पीछे एक और वजह है। दरअसल, कार में आगे दोनों तरफ गेट होते हैं, मगर ड्राइवर के बीच में बैठने से उसे बाहर जाने में परेशानी होगी। इसके साथ ही आगे की ओर मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स जैसे- एयरबैग्स और सीट बेल्ट का सही से फायदा नहीं मिल सकेगा।
सीट सिस्टम में आएगी दिक्कत
यह तो आप जानते ही होंगे कि कार में आगे की तरफ ड्राइवर के साथ एक यात्री बैठ सकता है। अगर कार के बीच में स्टीयरिंग व्हील दी जाए तो कार में बैठने का सिस्टम बिगड़ जाएगा। कार में बैठने के लिए सीटों की संख्या कम हो जाएगी। यही वजह है कि कार निर्माता गाड़ियों की साइड में ही स्टीयरिंग व्हील देते हैं।