Car Tips: लंबे वक्त के लिए पार्क करनी है कार? इन बातों का रखें ध्यान, वरना करना पड़ेगा भारी खर्च
गर्मी की छुट्टियों के दौरान काफी लोग घूमने के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कुछ ऐसी योजना बना रहे हैं तो कार को लंबे समय के लिए पार्क करना होगा। कार को ज्यादा समय तक पार्क करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत में गर्मी का कोहराम जारी है। मानसून आने में अभी कुछ हफ्तों का समय लग सकता है। इस मौसम में काफी लोग छुट्टियां मनाने के लिए पहाड़ों की सैर पर जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी लंबी छुट्टियों पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक छोटी सी बात का ध्यान रखना है। दरअसल, अधिकतर लोग घूमने जाते हैं तो अपनी कार किसी पार्किंग में या फिर घर पर ही पार्क करके जाते हैं, मगर कार को पार्क करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो छुट्टियां मनाने के बाद आपको कार पर भारी खर्चा करना पड़ सकता है।
कार में कोई सामान न छोड़ें
अपनी कार को लंबे समय तक छोड़कर जा रहे हैं तो कार को पार्क करने से पहले उसमें कुछ भी जरूरी चीज न छोड़ें। अक्सर कई बार लोग जल्दबाजी में कोई कीमती सामान कार में ही भूल जाते हैं, मगर बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। ऐसे में अगर किसी बाहर की पार्किंग में कार को पार्क कर रहे हैं तो आराम से एक बार कार को चेक कर लें कि कुछ सामान कार में तो नहीं रह गया है। सबकुछ चेक करने के बाद ही कार को लॉक करें।
टायरों की करें जांच
लंबी छुट्टियों पर जाने से पहले कार के टायरों में हवा का स्तर थोड़ा ज्यादा रखें। दरअसल, ऐसा करने से जब ट्रिप से वापस आएंगे तो कार के टायरों की स्थिति अधिक खराब नहीं होगी। इसके साथ ही यह भी देख लें कि टायरों में किसी तरह की लीकेज या फिर कोई डैमेज तो नहीं है। अगर कार के टायर ज्यादा पुराने हैं तो उसे भी सही करवाकर जाएं, वरना वापस लौटने के बाद परेशानी उठानी होगी।
हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें या नहीं?
अगर आप लंबे समय तक कार को छोड़कर किसी ट्रिप पर जा रहे हैं तो अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या कार के हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें या फिर नहीं। इसका सही जवाब है कार को लंबे वक्त तक पार्क करने जा रहे हैं तो हैंडब्रेक का इस्तेमाल न करें। इसके बजाय कार के स्टॉपर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कार सुरक्षित रहेगी और कार को कोई नुकसान भी नहीं होगा।