फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car engine leaking water see reason and protect vehicle

Car Tips: कार के इंजन से लगातार गिर रहा है पानी? तो न करें नजरअंदाज, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Sun, 18 Aug 2024 03:44 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 18 Aug 2024 03:44 PM IST
सार

बरसात के दौरान कई बार कार के इंजन से पानी गिरता रहता है। अगर आपकी कार में भी ऐसा होता है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। मगर इस परेशानी को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है, आगे जानिए डिटेल।

विज्ञापन
car engine leaking water see reason and protect vehicle
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

मानसून में कार चालकों को कई तरह की सावधानी रखनी पड़ती है। मानसून की बारिश कभी भी आ सकती है। ऐसे में कार को बारिश के पानी से बचाना होता है और सबसे जरूरी इंजन को सेफ रखना जरूरी है। मगर कई बार देखा जाता है कि बारिश के दौरान कार के इंजन के नीचे से लगातार पानी गिरता रहता है। अगर आपकी कार के साथ भी इस तरह की दिक्कत है तो आपको कही भी जाने की जरूरत नहीं है। इस खबर में जानिए आखिर यह समस्या क्यों आती है और किस तरह से इस परेशानी का समाधान किया जाए।

विज्ञापन

कार से लगातार गिरता रहता है पानी

अगर कार के इंजन से पानी लीक हो रहा है तो इसकी दो वजह हो सकती हैं। अगर इन दिक्कतों को सही वक्त पर ठीक नहीं किया गया तो इससे कार को भारी नुकसान हो सकता है। 
आपको बता दें कि कई बार कार के एसी से पानी निकलता रहता है। मगर दिक्कत तब होती है, जब लगातार कार से पानी निकलता रहता है। इसके पीछे कार के एसी का पानी हो सकता है। कार के एसी का पानी उमस को खत्म करके कार के पाइप के जरिए पानी गिरता रहता है। दरअसल, कई बार कार के इंजन शील्ड पर जमा पानी धीरे-धीरे नीचे आता रहता है। ऐसे में वो पानी कार के खड़ी रहने पर बहुत तेजी से गिरत है। मगर इस स्थिति से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या से हो सकती है दिक्कत

इसके अलावा कई बार कार का एसी बंद होता है, मगर फिर पानी गिरता रहता है। अगर आपकी कार में इस तरह की दिक्कत नजर आए तो कोई बड़ी परेशानी हो सकती है। कई बार उमस ज्यादा होने पर गर्म इंजन के संपर्क में हवा आती है। ऐसा होने पर अक्सर कार से पानी नीचे गिरता रहता है। कई बार यह पानी कार के पाइप से निकलता है। ऐसे में यह पानी कार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस वजह से कार में जंग लगने की संभावना बढ़ जाती है। अगर कार में ऐसी स्थिति दिखें तो फौरन किसी कार मैकेनिक को गाड़ी चेक कराएं और कोई समस्या होने पर उसे ठीक करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed