फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car driving tips in rain follow then there will be no chance of accident

Car Driving Tips: मानसून में सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इन टिप्स को न करें नजरअंदाज, वरना हो सकता है हादसा

Sat, 29 Jun 2024 12:12 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 29 Jun 2024 12:12 PM IST
सार

मानसून के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है। ऐसे में कार चलाने वाले सावधान हो जाएं और किसी भी हादसे से बचने के लिए इस खबर में बताई गई टिप्स को जरूर फॉलो करें। अगर वाहन चलाने के दौरान जरा सी गलती की तो कार को नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन
car driving tips in rain follow then there will be no chance of accident
Car Driving Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तेज बारिश होगी। मगर बारिश से सड़कों पर पानी बहुत ज्यादा भर जाता है। ऐसे में गाड़ी चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। मानसून की बारिश में गाड़ी सावधानी के साथ चलानी चाहिए, जरा सी गलती कई बार काफी भारी पड़ सकती है। चलिए आगे जानते हैं कि इस मौसम में ड्राइविंग करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

विज्ञापन

मानसून में करें सुरक्षित ड्राइविंग

अगर आपकी कार मानसून के लिए तैयार नहीं है तो कुछ चीजों का खास ध्यान रखें। बारिश के मौसम में कार के वाइपर्स काफी अहम होते हैं। ऐसे में अगर वाइपर्स सही से काम नहीं कर रहे हैं तो पुराने सेट की जगह नए सेट को लगवाएं। इसके साथ ही कार के टायरों की किसी काबिल मैकेनिक से जांच करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में जा सकता है पानी

बारिश के दौरान कभी-कभी किसी रास्ते से निकलना मजबूरी हो जाती है। पानी से भरी सड़क पर गाड़ी चलाना काफी दिक्कतभर हो सकता है। अगर सड़क पर पानी का स्तर ज्यादा है तो कोशिश करें कि गाड़ी का इंजन बंद न हो, अगर इंजन बंद हो गया तो कार के एग्जॉस्ट में पानी जा सकता है। इसके साथ ही गाड़ी को हमेशा सबसे नीचले गियर में चलाएं, ताकि जलजमाव की परेशानी से कार को नुकसान होने की संभावना कम रहे। 

विज्ञापन

ऐसा हो तो न करें यह गलती

मानसून में कई बार देखा जाता है कि सड़कों पर पानी में कार फंस जाती है। ऐसे में आपकी कार भी अगर पानी में फंस जाएं तो फिर गाड़ी को स्टार्ट न करें। ऐसा करने से गाड़ी को ज्यादा नुकसान हो सकता है। अगर एक बार कार पानी में फंस जाएं तो फिर किसी टोइंग वाहन की मदद लें और अपनी कार को पानी में से निकालें। 

गाड़ी की गति रखें कम

यह तो आप जानते ही होंगे कि बारिश में कार की गति वैसे ही कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप कार को तेज रफ्तार के साथ चलाने की कोशिश करेंगे तो कार के फिसलने की संभावना रहती है। इसके साथ ही गाड़ी के ब्रेक पर भी ज्यादा दबाव पड़ता है। इसलिए बारिश के मौसम में कार की गति कम से कम रखें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।

न करें हैजर्ट लाइट्स का इस्तेमाल

कई बार देखा जाता है कि ड्राइवर बारिश में हैजर्ट लाइट्स के साथ गाड़ी चलाते हैं। ऐसे में अन्य गाड़ियों को ड्राइविंग करने में दिक्कत हो सकती है। अगर मानसून की बारिश में कार पानी के बीच में धीरे-धीरे चल रही हो तो गाड़ी को साइड में लगाकर ही हैजर्ट लाइट का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed