{"_id":"59c23d084f1c1b91688b5966","slug":"to-compete-vitara-brezza-and-tata-nexon-mahindra-may-launch-s201","type":"story","status":"publish","title_hn":"विटारा ब्रेजा और Nexon को टक्कर देने आ रही Mahindra S201, दमदार होंगे फीचर्स","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
विटारा ब्रेजा और Nexon को टक्कर देने आ रही Mahindra S201, दमदार होंगे फीचर्स
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 20 Sep 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
कार का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और टाटा मोटर्स की एसयूवी टाटा नेक्सन से होगा।
भारत में यूटिलिटी व्हीकल की स्पेशलिस्ट मानी जाने वाली कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेग्मेंट में पिछड़ती दिख रही है। मुंबई स्थित यह ऑटोमेकर 10-लाख के बजट में TUV300 और KUV100 दो एसयूवी कारें बेचती है, लेकिन बिक्री के मामले में काफी पीछे हैं। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि महिंद्रा एक और एसयूवी कार S201 पर काम कर रही है। यह कार 2018 के मध्य में बाजार में दस्तक दे सकती है। माना जा रहा है इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और टाटा मोटर्स की एसयूवी टाटा नेक्सन से होगा।
पढ़ें: मात्र 10 रुपए का खर्च और गायब हो जाएंगे बाइक या कार पर लगे Scratch, ये है तरीका
ध्यान रहे कि विटारा ब्रेजा मारुति सुजुकी की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक है। ऐसे में महिंद्रा के लिए उससे मुकाबला करना काफी मुश्किल रहेगा। अगर महिंद्रा को टक्कर में बने रहना है तो ऐसा मॉडल लाना होगा जो बेस्ट इन क्लास परफॉर्मेंस दे।
विज्ञापन
महिंद्रा की S201 में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन दिए जाएंगे। यह इनहाउस डेवलप किया जाएगा और कंपनी के मुताबिक यह परफॉर्मेंस में काफी दमदार होगा। कार में 1.2 लीटर, तीन सिलिंडर पेट्रोल इंजन टर्बो-चार्जिंग और डायरेक्ट इंजेक्शन के साथ आएगा। यही इंजन KUV100 में भी दिया गया है। यह 140hp की पावर जेनरेट करेगा। इसके अलावा कार में 1.5 लीटर, चार सिलिंडर डीजल इंजन भी दिया जाएगा। यह 125hp की पावर जेनरेट करेगा जो विटारा ब्रेजा के 90hp आउटपुट से काफी ज्यादा है।