आपकी कार या बाइक में स्क्रैच लग जाना आम बात होती है। लेकिन इससे वाहन की खूबसूरती पर कलंक सा लग जाता है। अब या तो गाड़ी का वो पार्ट नया लगाया जाए या फिर रिपेयर कराया जाए। इन दोनों ही काम का खर्च लंबा-चौड़ा बैठता है। ऐसे में हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसमें मात्र 10 रुपए का खर्च आएगा और बाइक या कार के स्क्रैच भी ठीक हो जाएंगे।
इसके लिए आपको 10 रुपए का कोई भी टूथपेस्ट खरीदकर लाना होगा। टूथपेस्ट को इस्तेमाल करने की वजह है कि यह कि टूथपेस्ट ऐसे कैमिकल से बना होता है जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बेकिंग सोडा बनाने के लिए किया जाता है और यह धातु पर लगे जंग को भी साफ करने के काम आता है।
टूथपेस्ट ही क्यों:
टूथपेस्ट इसलिए क्योंकि कार वैक्स की तरह यह भी Gel की फॉर्म में होता है और इसे कार या बाइक के पेंट पर एप्लाई करना भी आसान होता है। अगर यह लिक्विड फॉर्म में होता तो यह लगाते ही बह जाता।
ये है तरीका:
टूथपेस्ट को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्क्रैच वाली एरिया में लगाएं।
अब कॉटन के कपड़े से धीरे-धीरे रगड़ें।
पूरी तरह लग जाने के बाद इसे पानी से धो दें।
आप देखेंगे कि स्क्रैच काफी हद तक गायब हो चुके होंगे।
इसी तरीके का इस्तेमाल कार के स्क्रैच हटाने के लिए भी किया जा सकता है। देखें वीडियो