फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Tata Motors rolled out first batch of electric Tata Tigor from Sanand facility

आ गई टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार, ये होगी इलेक्ट्रिक-Tigor की कीमत

Thu, 07 Dec 2017 01:27 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 07 Dec 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors rolled out first batch of electric Tata Tigor from Sanand facility
electric tata tigor
प्रमुख घरेलू वाहन कंपनी Tata Motors ने भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की पारी की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने गुजरात के साणंद प्लांट से इलेक्ट्रिक टाटा टिगोर की पहली खेप जारी कर दी है। इन कारों को विशेष रूप से एनर्जी एफिशियेंसी सर्विसेज (EESL) के लिए बनाया है।
विज्ञापन


पढ़ें: पहली बार पेट्रोल इंजन में लॉन्च हुई महिंद्रा XUV500, गियरबॉक्स भी है ऑटोमैटिक
विज्ञापन


दरअसल EESL की ओर से टाटा मोटर्स को 10 हजार इलेक्ट्रिक कारों की सप्लाई का टेंडर मिला था। हालांकि बाद में इस टेंडर का 30 फीसदी हिस्सा महिंद्रा एंड महिंद्रा को सौंप दिया गया था।  रतन टाटा, टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखर तथा टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक गुएंतर बुशचेक ने इलेक्ट्रिक टाटा टिगोर की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है इस कार की कीमत

Tata Motors rolled out first batch of electric Tata Tigor from Sanand facility
कार का नया XM वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आता है।
इसके लिए सितंबर 2017 में टाटा मोटर्स को 1120 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था। कंपनी को 7000 यूनिट्स की सप्लाई दो चरणों में करनी है। इसकी पहली खेप 30 दिसंबर 2017 से पहले सौंपनी थी। उल्लेखनीय है कि सरकार वायु प्रदूषण तथा तेल आयात पर लगाम लगाने के लिए 2030 तक केवल इलेक्ट्रिक कारों के इस्तेमाल का लक्ष्य लेकर चल रही है।

EESL के मुताबिक, टाटा मोटर्स ने इन कारों की न्यूनतम कीमत 10.16 लाख रुपए रखी है। हालांकि इसमें जीएसटी टैक्स शामिल नहीं है। इन कारों की वारंटी 5 साल की होगी। इन कारों का इस्तेमाल मंत्रालयों और सरकारी विभाग के कर्मचारी ही कर पाएंगे। कार को सीधे EESL से खरीदा जा सकेगा या लीज पर ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed