{"_id":"ec09b42e9409598006eb3962646cfa3c","slug":"maruti-celerio-records-14-000-bookings-in-2-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड बना रही है मारुति की ये कार, आप भी खरीदना चाहेंगे?","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
रिकॉर्ड बना रही है मारुति की ये कार, आप भी खरीदना चाहेंगे?
Updated Tue, 25 Feb 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारुति सुजुकी की सेलेरियो छोटी कारों में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है, कंपनी ने ऑटोमिटक सेलेरियो को ऑटो एक्सपो 2014 में लॉन्च किया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हमनें आपको बताया था कि मारुति सेलेरियो की एक दिन में 1000 गाड़ियों की रिकॉर्ड बुकिंग की गई है। कंपनी ने अब जो आंकड़ें जारी किए हैं वो और भी हैरान करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चने अपनी पसंद और अपने बजट का स्कूटर
कंपनी के मुताबिक मारुति सेलेरियो के प्रति नए कस्टमर्स का ध्यान काफी केंद्रित हुआ है। जिसके चलते कंपनी ने 2 हफ्ते में 14 हजार सेलेरियो की बुकिंग की है।
अब आपके बजट में समा गई ये नई कार
मारुति सेलेरियो के ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन (एएमटी) वैरियंट की मैन्युअल वैरियंट की तुलना में अधिक मांग देखी जा रही है। कुल बुकिंग में मारुति सेलेरिया एएमटी की 51 फीसदी बुकिंग की गई है।आ गए नोकिया के तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन, मची खलबली
ऐसा पहली बार है जब किसी कार के ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन (एएमटी) वैरियंट को मैन्युअल में मुकाबले अधिक पसंद किया जा रहा है।भारत का पहला 150 सीसी ऑटोमैटिक स्कूटर लॉन्च
उत्पाद शुल्क में छूट मिलने के बाद कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें कम करने की घोषणा की है। इसमें सेलेरियो भी शामिल है। सेलेरियो के अलग-अलग वैरियंट की कीमत- एलएक्सआई वैरियंट की कीमत 3.76 लाख रुपए, जो पहले 3.9 लाख रुपए थी।एएमटी एलएक्सआई वैरियंट की कीमत 4.29 लाख से घटाकर 4.14 लाख रुपए और एएमटी वीएक्सआई वैरियंट की कीमत 4.59 लाख से कम कर 4.43 लाख रुपए की गई है।
भारत की ये पहली कार है, जिसमें ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन (एएमटी) फीचर दिया गया है। इसके बाद भी इसका माइलेज सेलेरियो के मैन्युअल वैरियंट के बराबर 23.1 किमी प्रति लीटर का ही है।