{"_id":"c47f729e356a0c00e222e490b98843dd","slug":"lml-star-euro-150-automatic-scooter-launched-at-rs-54-014-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का पहला 150 सीसी ऑटोमैटिक स्कूटर लॉन्च","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
भारत का पहला 150 सीसी ऑटोमैटिक स्कूटर लॉन्च
Updated Sun, 23 Feb 2014 09:03 AM IST
विज्ञापन
भारत के सबसे पुराने टू व्हीलर ब्रांड में से एक लोहिया मोटर्स लिमिटेड (एलएमएल) ने दुनिया का चर्चित और भारत का पहला 150 सीसी क्षमता वाला ऑटोमैटिक स्कूटर 'स्टार यूरो' लॉन्च किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा इस स्कूटर के एक और खासियत ये है कि ये भारत का पहला पूरी तरह मेटल बॉडी और यूनिक मल्टी कलर वाला स्कूटर है।
विज्ञापन
जानिए, बजट के बाद क्या हैं कारों के नए दाम
मल्टी शेड्स के साथ एलएमएल स्टार यूरो सात अलग-अलग रंगों में मौजूद है। इस स्कूटर की कीमत 54,014 से 59,422 रुपए (एक्स शोरूम, गुजरात) तक है।
विज्ञापन
एक नजर एलएमएल स्टार यूरो 150 के फीचर्स पर
-लंबाई 1,760एमएम x चौड़ाई 695एमएम x ऊंचाई 820एमएम
-व्हीलबेस 1,260 एमएम
-रोड क्लियरेंस 160 एमएम
-फ्यूल टैंक 7 लीटर
-माइलेज 55 किमी प्रति लीटर
-सिंगल सिलेंडर, फोर स्ट्रोक, फोर्स्ड एयर-कूल्ड इंजन
-9.38 एचपी का पावर
-90 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार
-इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ डिस्क ब्रेक का विकल्प
-इंजन किल स्विच
एलएमएल स्टार यूरो 150 ऑटोमैटिक स्टैंडर्ड की कीमत- 54,014 रुपए, एलएमएल स्टार यूरो 150 ऑटोमैटिक फ्रंट डिस्क ब्रेक सहित की कीमत- 57,918 और एलएमएल स्टार यूरो 150 ऑटोमैटिक फ्रंट डिस्क ब्रेक सहित और मल्टी कलर शेड्स की कीमत- 59,422 रुपए है।