फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Other Archives ›   Nokia Launches 3 New Android Phones – Nokia X, X+ and XL

आ गए नोकिया के तीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन, मची खलबली

Mon, 24 Feb 2014 03:21 PM IST
Updated Mon, 24 Feb 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
Nokia Launches 3 New Android Phones – Nokia X, X+ and XL

जैसा कि हम पहले ही आपको बता चुके थे कि नोकिया ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद की जा रही थी कि नोकिया अपना एक कियाफती एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। लेकिन कंपनी ने आज सोमवार को बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान अपने तीन स्मार्टफोन पेश किए हैं।

विज्ञापन


नोकिया ने एंड्रॉयड फोन को एक्स (X) सीरीज का नाम दिया है। जिसमें कंपनी ने नोकिया X, नोकिया X+ और नोकिया XL को पेश किया है।

किफायती नोकिया x

Nokia Launches 3 New Android Phones – Nokia X, X+ and XL

नोकिया ने अपने एंड्रॉयड सीरीज का सबसे सस्ते फोन के रूप में नोकिया x को रखा है। इसकी कीमत 89 यूरो (करीब 7,589 रुपए) है। ये स्मार्टफोन जल्द ही भारत सहित अन्य देशों में उपलब्ध होगा।

नोकिया x में डब्‍ल्यूवीजीए 4 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा नोकिया एक्स 1 गीगाहर्ट्ज क्वालाकॉम स्नैपड्रेगन डुअल कोर प्रोसेसर, 512 एमबी रैम और 4जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ काम करता है। इसमें 3 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है और बैटरी पावर के लिए 1,500mAh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोकिया एक्स प्लस: नोकिया एंड्रॉयड का दूसरा खिलाड़ी

Nokia Launches 3 New Android Phones – Nokia X, X+ and XL

नोकिया एक्स प्लस (नोकिया X+) के फीचर्स करीब-करीब नोकिया एक्स (नोकिया X) से मिलते-जुलते ही हैं। लेकिन अगर नोकिया एक्स प्लस की रैम की बात करें तो इसमें 512एमबी रैम की जगह 768एमबी रैम दी गई है।

नोकिया एक्स प्लस की कीमत 99 यूरो तय की गई है जो भारतीय मुद्रा में करीब 8,447 रुपए है।

विज्ञापन

नोकिया एक्सएल: नोकिया का तीसरा एंड्रॉयड फोन

Nokia Launches 3 New Android Phones – Nokia X, X+ and XL

नोकिया ने अपना तीसरा एंड्रॉयड स्मार्टफोन फैबलेट कैटागरी में पेश किया है। नोकिया XL की स्क्रीन का साइज 5 इंच है और इसकी कीमत 109 यूरो (भारतीय मुद्रा में करीब 9,300 रुपए) है।

नोकिया XL में रियर और सेकेंड्री दोनों कैमरे दिए गए हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल फ्लैश सहित मुख्य कैमरा है जबकि 2 मेगापिक्सल का सेकेंड्री कैमरा दिया गया है।

स्काइप के जरिए मुफ्त कॉल

Nokia Launches 3 New Android Phones – Nokia X, X+ and XL

तीनों एंड्रॉयड फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ काम करते हैं। इसके अलावा एक्सटर्नल मैमोरी के लिए नोकिया स्टोर से 10 जीबी का वनड्राइव क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।

माइक्रोसॉफ्ट की स्काइप टीम की लॉरा किंग वेल ने कहा, 'नोकिया X के खरीदार एक महीने तक स्काइप के जरिए लैंडलाइन और मोबाइल पर मुफ्त में कॉल कर सकते हैं।' यह भी दूसरी तिमाही में मिलना शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed