फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Diary ›   Mahindra planning to introduce electric versions of Scorpio and XUV500

Scorpio और XUV500 जैसी एसयूवी कारों का भी इलेक्ट्रिक वर्जन लाने जा रही महिंद्रा

Fri, 15 Sep 2017 11:09 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Fri, 15 Sep 2017 11:09 AM IST
विज्ञापन
Mahindra planning to introduce electric versions of Scorpio and XUV500
Mahindra XUV500
महिंद्रा एंड महिंद्रा इकलौती भारतीय ऑटोमेकर कंपनी है जो इलेक्ट्रिक कार भी बेचती है। महिंद्रा पहले से ही e2oPlus और eVerito नाम का इलेक्ट्रिक कार बेच रही है और अब कंपनी अपनी पॉपुलर एसयूवी कारों का भी इलेक्ट्रॉनिक वर्जन लाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा इलेक्ट्रिक अब स्कोर्पियो और XUV500 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन विकसित करने के लिए महिंद्रा 300 करोड़ से 400 करोड़ रुपए तक का निवेश करने की योजना बना रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: मात्र 10 रुपए का खर्च और गायब हो जाएंगे बाइक या कार पर लगे Scratch, ये है तरीका
विज्ञापन


माना जा रहा है कि स्कॉर्पियो और एक्सयूवी 500 के इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत इनके डीजल वैरिएंट से भी ज्यादा होगी। हालांकि कंपनी ने इस समयसीमा का खुलासा नहीं किया कि कब तक इन कारों के इलेक्ट्रिक वर्जन आ जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक वैरिएंट वाली  स्कॉर्पियो और XUV500 की कीमत क्रमश: 12 लाख और 15 लाख रुपए हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंजन की बात करें तो स्कॉर्पियो और XUV500 दोनों में ही 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। स्कॉर्पियो का इंजन 120bhp की पावर और XUV500 का इंजन 140bhp की पावर जेनरेट करता है। स्कॉर्पियो में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाता है, वहीं  XUV500 में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाता है।  महिंद्रा इसके अलावा फेसलिफ्ट स्कॉर्पियो और XUV500 पर भी काम कर रही है, जो भारतीय बाजार में 2018 में लॉन्च हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed